बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. व्यापार
  3. समाचार
  4. haryana petrol pump dealers strike
Written By
Last Modified: सोमवार, 15 नवंबर 2021 (09:08 IST)

हरियाणा में आज बंद रहेंगे पेट्रोल पंप, इन मागों को लेकर डीलर कर रहे हैं हड़ताल

हरियाणा में आज बंद रहेंगे पेट्रोल पंप, इन मागों को लेकर डीलर कर रहे हैं हड़ताल - haryana  petrol pump dealers strike
हरियाणा में आज पेट्रोल-डीजल नहीं मिलेगा। राज्य के सभी जिलों के पेट्रोल पंप आज बंद रहेंगे। हरियाणा पेट्रोल-डीजल डीलर एसोसिएशन ने हड़ताल की घोषणा की है। ऑल हरियाणा पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन ने फिलहाल 24 घंटे पेट्रोल पंप बंद का आह्वान किया है।
 
पेट्रोल पंप डीलर्स की मांग है कि बायो डीजल के नाम पर नकली डीजल की बिक्री रोकी जाए। राज्य में पेट्रोल-डीजल पर लगने वाले VAT को घटाकर पंजाब राज्य के घटे हुए वैट के बराबर किया जाए।
 
एक्ससाइज डयूटी में कटौती से डीलर्स को हुए नुकसान की भरपाई की जाए। डीलर कमीशन जो 2017 के बाद से नहीं बढ़ है उसे बढ़ाया जाए। 
ये भी पढ़ें
पद्मविभूषण से सम्मानित इतिहासकार बाबासाहेब पुरंदरे का निधन, PM मोदी ने जताया दु:ख