सम्बंधित जानकारी
- Gold-Silver Price Crash: बाजार खुलते ही सोना धड़ाम, 3 दिनों में ₹11,000 सस्ती हुई चांदी! जानें अपने शहर के ताजा रेट्स
- Gold Rate Today: औंधे मुंह गिरने के बाद अचानक रॉकेट बना सोना, जानें 22 जून को आपके शहर में 22K और 24K का भाव
- Gold : सोने में जोरदार उछाल, 1.59 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंचा भाव, क्या अभी और बढ़ेंगे भाव
- Gold : इतना सस्ता हुआ सोना, क्या आगे और गिरेंगी कीमतें
- सरकार ने बढ़ाया 15% टैक्स, एक ही दिन में सोना 9200 से ज्यादा महंगा, 18,000 रुपए बढ़े चांदी के दाम
कच्चे तेल में गिरावट का क्या हुआ सोने चांदी पर असर, जानिए आपके शहर के ताजा भाव
Gold Silver Rates 25 June : अमेरिका ईरान युद्ध थमने और अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतों में भारी गिरावट से सोने चांदी में नरमी का दौर जारी है। वैश्विक बुलियन बाजारों से मिले कमजोर संकेतों से आज भी सोने चांदी की कीमतों में ज्यादा बढ़ोतरी नहीं दर्ज की गई।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई। अमेरिका ईरान युद्ध के बाद से पहले बाद क्रूड की कीमतें 72 डॉलर से नीचे पहुंची। ब्रेंट क्रूड 72.58 डॉलर प्रति बैरल और WTI क्रूड 69.45 डॉलर प्रति बैरल हुआ। इंडियन बास्केट पर भी कच्चे तेल के दाम 3.96 फीसदी गिरकर 75.28 डॉलर प्रति बैरल हो गए।
25 जून को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर दोनों कीमती धातुएं खुलते ही धड़ाम हो गईं और चांदी की वायदा कीमत तो गिरते हुए 2.10 लाख रुपए प्रति किलो पर आ गई। सोने की वायदा कीमतों में भी गिरावट दर्ज की गई। हालांकि कुछ ही देर बाद बाजार ने रिकवरी की और सुबह 10:03 बजे MCX पर सोना 435 रुपए बढ़कर 1,41,705 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था। इस समय चांदी 1807 रुपए की बढ़त के साथ 2,14,882 पर थी।
स्पॉट गोल्ड और स्पॉट सिल्वर में भी आज बढ़त दिखाई दी। यहां सोने की कीमत 3988.513 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। वहीं स्पॉट सिल्वर की कीमत 57.258 डॉलर प्रति औंस पर आ गई।
गुडरिटर्न्स डॉट कॉम के अनुसार, देश में 24 कैरेट गोल्ड के दाम 1,40,130 रुपए प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट गोल्ड 1,28,450 रुपए प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट गोल्ड 1,05,100 रुपए प्रति 10 ग्राम है। देश में चांदी की कीमत 235,000 रुपए प्रति किलो थी।
बुलियन मार्केट में आपके शहर में क्या है सोने के दाम?
आपके शहर में क्या है चांदी के दाम?
अस्वीकरण : यह लेख केवल सूचना के उद्देश्य से है। यह कोई निवेश सलाह नहीं है। जीएसटी और अन्य कारणों से सोने चांदी के दाम यहां दिए गए दाम से अलग भी हो सकते हैं। किसी भी निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श जरूर लें।
