सम्बंधित जानकारी
- रुपया ऑल टाइम लो: 95.63 रुपए के पार पहुंचा डॉलर; आपकी जेब पर कैसे फूटेगा महंगाई का बम?
- क्या आप मानेंगे पीएम मोदी की बात? एक साल सोना न खरीदने से कैसे बदल जाएगी भारत की किस्मत?
- PM की अपील पर UP में एक्शन, CM योगी ने दिए निर्देश, MP में मोहन यादव का बड़ा फैसला- CM कारकेड में कम होंगे वाहन
- PM की पेट्रोल बचाने की अपील के विरोध में भैंसा-बुग्गी पर उतरीं अर्चना पांडा, BJP के VIP कल्चर पर साधा निशाना
- Petrol Diesel Price : भारत के पास कितना है तेल और गैस का स्टॉक? पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने दिया जवाब, क्या बढ़ेंगी कीमतें, लॉकडाउन की अफवाहों पर क्या बोले
आज से सोना-चांदी खरीदना हुआ महंगा, मोदी सरकार ने अचानक बढ़ाई इंपोर्ट ड्यूटी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोगों से सोना चांदी नहीं खरीदने की अपील के बाद केंद्र सरकार ने इस पर आयात शुल्क बढ़ाकर 15 प्रतिशत कर दिया। इससे आज से देश में सोने चांदी की कीमतें बढ़ जाएगी। इसका उद्देश्य विदेशी मुद्रा भंडार पर दबाव कम करना और विदेशों से धातुओं की खरीद पर अंकुश लगाना है। ALSO READ: रुपया ऑल टाइम लो: 95.63 रुपए के पार पहुंचा डॉलर; आपकी जेब पर कैसे फूटेगा महंगाई का बम?
सरकार ने सोने और चांदी के आयात पर 10 फीसदी मूल सीमा शुल्क और 5 फीसदी कृषि अवसंरचना और विकास उपकर लगाया है। इससे प्रभावी आयात कर 6 फीसदी से बढ़कर 15 फीसदी हो गया है। इस फैसले से विदेशों से सोना मंगाना अब महंगा हो जाएगा। इसका सीधा असर बाजार और ग्राहकों दोनों पर पड़ेगा।
इस फैसले से वे उद्योग भी प्रभावित होंगे जो कीमती धातुओं का इस्तेमाल मैन्युफैक्चरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स या रिसाइक्लिंग में करते हैं। उनकी लागत बढ़ने से कई उत्पाद महंगे हो सकते हैं।
कम होगी सोने चांदी की मांग
माना जा रहा है कि आयात शुल्क में बढ़ोतरी से देश में सोने चांदी की मांग कम हो सकती है। इससे दोनों धातुओं पर दबाव बढ़ेगा। हालांकि, इससे भारत के व्यापार घाटे को कम करने में मदद मिलेगी और रुपए भी मजबूत होगा। ALSO READ: क्या आप मानेंगे पीएम मोदी की बात? एक साल सोना न खरीदने से कैसे बदल जाएगी भारत की किस्मत?
इन देशों से आता है सोना
भारत अपनी सोने की खपत का लगभग पूरा हिस्सा आयात से पूरा करता है। देश में सबसे ज्यादा 40 फीसदी सोना स्विट्जरलैंड से आयात होता है। यूएई से 16 और दक्षिण अफ्रीका से 10 फीसदी सोना भारत आता है। अन्य देशों से 34 फीसदी सोना आयात किया जाता है। इसमें बड़ी मात्रा में विदेशी मुद्रा खर्च होती है।
गौरतलब है कि वित्त वर्ष 2025-26 में रिकॉर्ड 71.98 अरब डॉलर का सोना आयात किया गया था। इससे पहले 2024-25 में यह आंकड़ा 58 अरब डॉलर था। पिछले वित्त वर्ष में 757.09 टन सोना मंगाया गया था जबकि इस बार 721.03 टन गोल्ड आयात किया गया।
edited by : Nrapendra Gupta
