सम्बंधित जानकारी
- इटली की PM मेलोनी को दिया था 100 गायों का ऑफर, अब तुर्की से $1 अरब और 'सुंदर लड़की' मांग रहे युगांडा के जनरल!
- ईरान के 'रहस्यमयी' सुप्रीम लीडर के बारे में बड़े खुलासे: एक पैर खोया और चेहरा बिगड़ा, फिर भी कैसे चला रहे हैं देश?
- नीतीश के बाद कौन होगा बिहार का मुख्यमंत्री, भाजपा के पहले CM के तौर कई नाम रेस में?
- पाकिस्तान का ‘डबल गेम’! एक तरफ शांति वार्ता, दूसरी ओर सऊदी अरब में 13,000 सैनिक तैनात
- नोएडा में सैलरी बढ़ाने की मांग पर बवाल, गाड़ियों में आग, पथराव से हालात बिगड़े
हार्मुज संकट से उछला कच्चा तेल, जानें 10 शहरों में आज सोने-चांदी के ताजा रेट्स
Gold Silver Rates 13 April : अमेरिका-इजराइल और ईरान में शांति वार्ता फेल होने के बाद हार्मुज स्ट्रेट में तनाव बढ़ गया है। तेल सप्लाय पूरी तरह ठप होने की आशंका के क्रूड के दामों में फिर तेजी आई। WTI क्रूड तो 104 डॉलर पार हो गया। जानिए बुलियन मार्केट में क्या है 10 शहरों में सोने चांदी का हाल?
13 अप्रैल को सुबह 9:42 बजे MCX पर सोना 986 रुपए की गिरावट के साथ 1,51,666 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था। इस समय चांदी 5130 रुपए गिरकर 2,38,144 पर पहुंच गई। दोपहर 2.37 बजे सोना 808 रुपए गिरकर 1,51,844 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था। इस समय चांदी 4,508 रुपए की गिरावट के साथ 2,38,766 रुपए किलो थी। कॉपर भी 3.75 रुपए बढ़कर 1,213.50 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गया।
स्पॉट गोल्ड और स्पॉट सिल्वर में भी आज बढ़त दिखाई दी। यहां सोने की कीमत 4723.727 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। वहीं स्पॉट सिल्वर की कीमत 74.302 डॉलर प्रति औंस पर आ गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेट क्रूड 102.7 और WTI क्रूड 104.6 डॉलर प्रति बैरल पर था। इंडियन बास्केट में कच्चे तेल के दाम 116.3 डॉलर प्रति बैरल थे।
बुलियन मार्केट में आपके शहर में क्या है सोने के दाम?
| शहर | सोने के दाम |
| मुंबई | 1,51,702 रुपए प्रति 10 ग्राम |
| चेन्नई | 1,52,094 रुपए प्रति 10 ग्राम |
| दिल्ली | 1,52,051 रुपए प्रति 10 ग्राम |
| कोलकाता | 1,51,613 रुपए प्रति 10 ग्राम |
| भोपाल | 1,52,235 रुपए प्रति 10 ग्राम |
| अहमदाबाद | 1,51,959 रुपए प्रति 10 ग्राम |
| जयपुर | 1,51,875 रुपए प्रति 10 ग्राम |
| बेंगलुरु | 1,51,934 रुपए प्रति 10 ग्राम |
| तिरुवनंतपुरम | 1,51,634 रुपए प्रति 10 ग्राम |
| पटना | 1,52,060 रुपए प्रति 10 ग्राम |
आपके शहर में क्या है चांदी के दाम?
| शहर | चांदी के दाम |
| मुंबई | 2,38,931 रुपए प्रति किलो |
| चेन्नई | 2,39,182 रुपए प्रति किलो |
| दिल्ली | 2,39,195 रुपए प्रति किलो |
| अहमदाबाद | 2,39,191 रुपए प्रति किलो |
| भोपाल | 2,39,270 रुपए प्रति किलो |
| कोलकाता | 2,39,191 रुपए प्रति किलो |
| जयपुर | 2,39,080 रुपए प्रति किलो |
| बेंगलुरु | 2,39,129 रुपए प्रति किलो |
| तिरुवनंतपुरम | 2,39,175 रुपए प्रति किलो |
| पटना | 2,39,263 रुपए प्रति किलो |
क्या कहते हैं विशेषज्ञ?
बाजार विशेषज्ञ योगेश बागौरा ने बताया कि बाजार रेंज बाउंड होने के साथ ही दिशाहीन नजर आ रहा है। ट्रंप के भाषणों से तेजी मंदी हो रही है। उन्होंने कहा कि क्रूड घटेगा तो सोने चांदी के भावों में तेजी आएगी जबकि इसके बढ़ने पर गोल्ड सिल्वर के रेट कम होंगे। उन्होंने कहा कि सोना की रेंज 1.48 से 1.55 लाख और चांदी की रेंज 2.10 से 2.50 लाख के बीच बनी हुई है। जिस दिशा रेंज ब्रेक होगी बाजार उस ओर जाएगा।
अस्वीकरण : यह लेख केवल सूचना के उद्देश्य से है। यह कोई निवेश सलाह नहीं है। जीएसटी और अन्य कारणों से सोने चांदी के दाम यहां दिए गए दाम से अलग भी हो सकते हैं। किसी भी निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श जरूर लें।
edited by : Nrapendra Gupta
