1. समाचार
  2. व्यापार
  3. समाचार
  4. gold silver price crash crude oil surge iran us war impact
Last Updated :मुंबई , सोमवार, 23 मार्च 2026 (13:33 IST)

युद्ध के बीच सोना-चांदी धड़ाम: गोल्ड 13,000 और सिल्वर 22,000 से ज्यादा टूटा, तेल संकट का असर

gold silver price on 23 march
Gold Silver Rates 23 March : ईरान और अमेरिका के बीच युद्ध के 24वें दिन सोने चांदी के दामों में भारी गिरावट आई। अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दामों में आग लगने से वायदा बाजार और बुलियन मार्केट में सोमवार को को सोना चांदी की कीमते धड़ाम हो गई। आज दोपहर में सोना करीब 13,000 रुपए सस्ता था तो चांदी में भी 22,000 से ज्यादा की गिरावट हुई।
 

वायदा कारोबार में क्या है सोने चांदी का हाल

वायदा कारोबार (MCX) पर सुबह 9.24 बजे सोना 7307 रुपए की भारी गिरावट के साथ 1,37,185 पर था जबकि चांदी 13,885 रुपए गिरकर 2,38,328 रुपए पर थी। दोपहर 1:07 बजे सोने की कीमत 12,942 रुपए गिरकरकर 1,31,550 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम पर थी। इस समय चांदी 22,162 रुपए गिरकर 204,610 रुपए प्रति किलो पर आ गई।
 
स्पॉट गोल्ड और स्पॉट सिलवर में भी आज बढ़त दिखाई दी। यहां सोने की कीमत 4186.30 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। वहीं स्पॉट सिल्वर की कीमत 62.847 डॉलर प्रति औंस पर आ गई। 
 

कच्चा तेल गिरा, दबाव में रुपया

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की होर्मुज को 48 घंटे में खोलने की धमकी के बाद ईरान ने इसे पूरी तरह बंद करने की बात कही है। इससे दुनियाभर में तेल संकट गहराने की आशंका है। अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड की कीमतें 112 डॉलर के पार पहुंच गई। WTI क्रूड भी 98.68 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। इंडियन बास्केट में भी आज क्रूड के दाम 156.3 डॉलर प्रति बैरल हो गए।
 
दुनिया में बढ़ते तनाव और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों से रुपया दबाव में है। आज शुरुआती कारोबार में रुपया डॉलर के मुकाबले 0.1 फीसदी की गिरावट के साथ 93.83 पर आ गया। यह रुपए का अब तक का सबसे निचला स्तर है। 

बुलियन मार्केट में आपके शहर में क्या है सोने के दाम?

शहर सोने के दाम
मुंबई 1,38,651 रुपए प्रति 10 ग्राम
चेन्नई 1,38,820 रुपए प्रति 10 ग्राम
दिल्ली 1,38,669 रुपए प्रति 10 ग्राम
कोलकाता 1,38,401 रुपए प्रति 10 ग्राम
भोपाल 1,38,989 रुपए प्रति 10 ग्राम
अहमदाबाद 1,38,128 रुपए प्रति 10 ग्राम
जयपुर 1,38,500 रुपए प्रति 10 ग्राम
बेंगलुरु 1,39,232 रुपए प्रति 10 ग्राम
तिरुवनंतपुरम 1,38,819 रुपए प्रति 10 ग्राम
पटना 1,38,986 रुपए प्रति 10 ग्राम

आपके शहर में क्या है चांदी के दाम?

शहर चांदी के दाम
मुंबई 2,18,152 रुपए प्रति किलो
चेन्नई 2,18,346 रुपए प्रति किलो
दिल्ली 2,17,862 रुपए प्रति किलो
अहमदाबाद 2,17,105 रुपए प्रति किलो
भोपाल 2,18,297 रुपए प्रति किलो
कोलकाता 2,18,199 रुपए प्रति किलो
जयपुर 2,17,765 रुपए प्रति किलो
बेंगलुरु 2,19,062 रुपए प्रति किलो
तिरुवनंतपुरम 2,18,913 रुपए प्रति किलो
पटना 2,18,629 रुपए प्रति किलो
अस्वीकरण : यह लेख केवल सूचना के उद्देश्य से है। यह कोई निवेश सलाह नहीं है। जीएसटी और अन्य कारणों से सोने चांदी के दाम यहां दिए गए दाम से अलग भी हो सकते हैं। किसी भी निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श जरूर लें।
edited by : Nrapendra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें