गुरुवार, 18 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. व्यापार
  3. समाचार
  4. Gold rates increased in festive season
Written By
Last Modified: मंगलवार, 30 अक्टूबर 2018 (17:12 IST)

त्योहारी मांग से बढ़े सोने के दाम, जानिए क्या है इसकी कीमत

त्योहारी मांग से बढ़े सोने के दाम, जानिए क्या है इसकी कीमत - Gold rates increased in festive season
नई दिल्ली। बाजार में त्योहारी मांग के समर्थन से सोना मंगलवार को 70 रुपए तेज हो कर 32,620 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।
 
इसके विपरीत चांदी औद्योगिक इकाइयों की मांग में सुस्ती की वजह से 260 रुपये टूट कर 39,240 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई। बाजार सूत्रों ने कहा कि दीपावली से पहले सोने के सिक्कों की मांग बढ़ी हुई है। न्यूयॉर्क में सोना 1,224.83 डॉलर प्रति औंस पर था।
 
दिल्ली के सर्राफा बाजार में 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोने के भाव 70-70 रुपए की तेजी के साथ क्रमश: 32,620 रुपए और 32,470 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गए।
 
पिछले सप्ताह गुरुवार को सोना लगभग छह वर्ष के उच्चतम स्तर 32,625 रुपए प्रति 10 ग्राम को छू गया था। आठ ग्राम वाली गिन्नी 100 रुपए की तेजी के साथ 24,900 रुपए प्रति इकाई के भाव बिक रही थी। 
 
चांदी हाजिर 260 रुपए की गिरावट के साथ 39,240 रुपए प्रति किलोग्राम तथा चांदी साप्ताहिक डिलिवरी 388 रुपए की गिरावट के साथ 38,345 रुपए प्रति किलोग्राम के भाव बोली गई। 
 
चांदी सिक्का (लिवाल) 75,000 रुपए और (बिकवाल) 76,000 रुपए प्रति सैकड़ा पर स्थिर बना रहा। (भाषा)