गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. व्यापार
  3. समाचार
  4. रुपए के मूल्य में गिरावट से सोने में 112 और चांदी में 126 रुपए की तेजी
Written By
Last Updated : बुधवार, 10 मार्च 2021 (18:02 IST)

रुपए के मूल्य में गिरावट से सोने में 112 और चांदी में 126 रुपए की तेजी

Delhi Bullion Market | रुपए के मूल्य में गिरावट से सोने में 112 और चांदी में 126 रुपए की तेजी
नई दिल्ली। रुपए के मूल्य में गिरावट आने के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने का भाव बुधवार को 112 रुपए की तेजी के साथ 44,286 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। एचडीएफसी सिक्यूरिटीज ने यह जानकारी दी। इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 44,174 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
चांदी की कीमत भी 126 रुपए की तेजी के साथ 66,236 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई। चांदी का पिछला बंद भाव 66,110 रुपए प्रति किलोग्राम रहा था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना मामूली गिरावट के साथ 1,711 डॉलर प्रति औंस पर था, मगर चांदी 25.78 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रहा।
 
एचडीएफसी सिक्यूरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा कि कॉमेक्स (न्यूयॉर्क स्थित जिंस एक्सचेंज) में सोने की कीमतों में मामूली गिरावट रही। शेयरों में तेजी तथा डॉलर के मजबूत होने से दिन के कारोबार में सोने की तेजी पर अंकुश लग सकता है। (भाषा)
ये भी पढ़ें
योगी का ऐलान, अब धरती का स्वर्ग बनेगा बुंदेलखंड, 6 लाख लोगों को मिलेगा लाभ