बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. व्यापार
  3. समाचार
  4. Gold prices fall again
Written By
Last Updated : बुधवार, 24 नवंबर 2021 (11:29 IST)

सोने के भावों में हुई फिर कमी, चांदी के दाम भी 1500 रुपए घटे

सोने के भावों में हुई फिर कमी, चांदी के दाम भी 1500 रुपए घटे - Gold prices fall again
सोने और चांदी की कीमत में सराफा बाजार में उतार-चढ़ाव का क्रम जारी है। 22 नवंबर को सोना 50500 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी 67500 रुपए किलो थी। कीमतों में उतार-चढ़ाव का सिलसिला बुधवार को भी बने रहने के आसार हैं। 19 नवंबर को भी सोने और चांदी की कीमत इतनी ही थी।
 
कई दिनों बाद सोने और चांदी की कीमतों में काफी गिरावट हुई है। सोने का भाव फिर गिरकर 50 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम के नीचे आ गया है। चांदी के रेट में भी डेढ़ हजार रुपए किलो की कमी हुई है। सोमवार की तुलना में मंगलवार को सोने के रेट में 1,000 रुपए प्रति 10 ग्राम की गिरावट हुई। सोने का रेट 49500 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। चांदी का रेट 66,000 रुपए किलो हुआ।
 
सोमवार 22 नवंबर को सोने का भाव 50,500 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी का रेट 67,500 रुपए किलो था। बुधवार 17 नवंबर को भी सोने का रेट 50500 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी का रेट 67500 रुपए किलो था। 3 दिनों से सोने का रेट स्थिर रहा, वहीं मंगलवार 16 नवंबर को सोने का रेट 50750 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी की कीमत 68000 रुपए किलो थी।
ये भी पढ़ें
इंदौर में जीप से कुचलकर गई मासूम बच्चे की जान, 3 बहनों में इकलौता था