गुरुवार, 18 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. व्यापार
  3. समाचार
  4. बहुमूल्य धातुओं में नरमी से सोना 138 रुपए टूटा, चांदी में 320 रुपए की गिरावट
Written By
Last Updated : मंगलवार, 30 मार्च 2021 (18:57 IST)

बहुमूल्य धातुओं में नरमी से सोना 138 रुपए टूटा, चांदी में 320 रुपए की गिरावट

Gold Silver | बहुमूल्य धातुओं में नरमी से सोना 138 रुपए टूटा, चांदी में 320 रुपए की गिरावट
नई दिल्ली। वैश्विक बाजारों में बहुमूल्य धातुओं में नरमी आने के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में भी मंगलवार को सोना 138 रुपए की गिरावट के साथ 44,113 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 44,251 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।  इसके अनुरूप चांदी का भाव भी 320 रुपए की गिरावट के साथ 63,212 रुपए प्रति किलोग्राम रह गया।


पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 63,532 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना गिरावट के साथ 1,698 डॉलर प्रति औंस पर था जबकि चांदी 24.49 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित थी। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा कि डॉलर के मजबूत होने के कारण न्यूयॉर्क स्थित जिंस एक्सचेंज (कॉमेक्स) में सोना 2 सप्ताह के निम्न स्तर तक चला गया जिससे सोने को बिकवाली दबाव का सामना करना पड़ा। (भाषा)
ये भी पढ़ें
PAN-Aadhaar करवा लें लिंक, वरना भरना पड़ सकता है 1,000 रुपए तक का जुर्माना