बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. व्यापार
  3. समाचार
  4. वैश्विक मजबूती से सोने और चांदी में लौटी तेजी
Written By
Last Modified: गुरुवार, 13 फ़रवरी 2020 (16:18 IST)

वैश्विक मजबूती से सोने और चांदी में लौटी तेजी

Delhi Sarafa Bazar | वैश्विक मजबूती से सोने और चांदी में लौटी तेजी
नई दिल्ली। विदेशों में दोनों कीमती धातुओं में रही मजबूती से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना गुरुवार को 335 रुपए चढ़कर करीब डेढ़ सप्ताह के उच्चतम स्तर 42115 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। चांदी भी 365 रुपए की बढ़त के साथ 47375 रुपए प्रति किलोग्राम पहुंच गई।

लगातार 2 दिन की गिरावट के बाद सोने में तेजी लौटी है। चांदी भी 365 रुपए की बढ़त के साथ 47375 रुपए प्रति किलोग्राम पहुंच गई। लंदन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, सोना हाजिर आज 0.50 प्रतिशत चमककर 1573.53 डॉलर प्रति औंस पर रहा। अप्रैल का अमेरिकी सोना वायदा भी 5.20 डॉलर की मजबूती में 1,576.80 डॉलर प्रति औंस बोला गया।

बाजार विश्लेषकों ने बताया कि नोवल कोरोना वायरस के नए मामलों में 2 दिन कमी आने के बाद बुधवार को इसमें एक बार फिर तेजी देखी गई। इससे निवेशकों ने सुरक्षित निवेश मानी जाने वाली पीली धातु का रुख किया जिससे इसके भाव बढ़ गए। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर भी 0.90 डॉलर चमककर 17.63 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। 
ये भी पढ़ें
रिपोर्ट में खुलासा, Facebook पर 27.5 करोड़ अकाउंट फर्जी