शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. व्यापार
  3. समाचार
  4. Delhi Sarafa Bazar
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 8 फ़रवरी 2019 (17:20 IST)

सोना अपरिवर्तित, कमजोर मांग से चांदी में गिरावट

सोना अपरिवर्तित, कमजोर मांग से चांदी में गिरावट - Delhi Sarafa Bazar
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने की कीमत 34,175 रुपए प्रति 10 ग्राम पर लगभग अपरिवर्तित रही, वहीं चांदी की कीमत 570 रुपए की गिरावट के साथ 40,930 रुपए प्रति किलो रह गई।वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोने का भाव तेजी के साथ 1,309.24 डॉलर प्रति औंस हो गया, जबकि चांदी की कीमत 15.63 डालर प्रति औंस पर स्थिर बनी रही।

अखिल भारतीय सर्राफा एसोसिएशन के अनुसार कमजोर मांग के कारण सोने की कीमत में पांच रुपए की मामूली गिरावट आई, लेकिन विदेशों में मजबूती के रुख ने गिरावट को कुछ सीमित कर दिया। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोने का भाव तेजी के साथ 1,309.24 डॉलर प्रति औंस हो गया, जबकि चांदी की कीमत 15.63 डालर प्रति औंस पर स्थिर बनी रही।

राष्ट्रीय राजधानी में 99.9 तथा 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव पांच-पांच रुपए टूटकर क्रमश: 34,175 तथा 34,025 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। हालांकि गिन्नी के भाव 26,100 रुपए आठ ग्राम प्रति इकाई पर स्थिर बने रहे, वहीं चांदी तैयार की कीमत 570 रुपए घटकर 40,930 रुपए प्रति किलो रही।

साप्ताहिक आधार पर डिलीवरी का भाव 571 रुपए की हानि के साथ 39,829 रुपए प्रति किलो रह गया। वहीं दूसरी तरफ चांदी सिक्का लिवाल 80,000 रुपए तथा बिकवाल 81,000 रुपए प्रति सैकड़ा पर स्थिर बना रहा।