शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. व्यापार
  3. समाचार
  4. Delhi Sarafa Bazar
Written By
Last Modified: मंगलवार, 13 नवंबर 2018 (16:08 IST)

जेवराती मांग में सुस्ती से सोना फिसला, चांदी भी लुढ़की

जेवराती मांग में सुस्ती से सोना फिसला, चांदी भी लुढ़की - Delhi Sarafa Bazar
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में रही गिरावट के बीच खुदरा जेवराती मांग की सुस्ती से दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना 100 रुपए लुढ़ककर 32050 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। इस दौरान औद्योगिक मांग घटने से चांदी भी 700 रुपए की गिरावट के साथ 37450 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई।


अंतरराष्ट्रीय बाजार में लंदन का सोना हाजिर आज 1.05 डॉलर की गिरावट में 1,200.85 डॉलर प्रति औंस बोला गया। दिसंबर का अमेरिकी सोना वायदा भी 1.50 डॉलर की गिरावट में 1,202.00 डॉलर प्रति औंस बोला गया। इस दौरान चांदी 0.04 डॉलर की तेजी में 14.03 डॉलर प्रति औंस बोली गई।

बाजार विश्लेषकों के मुताबिक दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर की मजबूती से वैश्विक बाजार में पीली धातु पर दबाव है।