शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. व्यापार
  3. समाचार
  4. Delhi bullion market
Written By
Last Modified: बुधवार, 15 जून 2022 (17:01 IST)

सोना स्थिर, चांदी 304 रुपए चमकी

सोना स्थिर, चांदी 304 रुपए चमकी - Delhi bullion market
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेजी के रुख के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना मामूली 3 रुपए की बढ़त के साथ 50,304 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 50,301 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

वहीं चांदी 304 रुपए के उछाल के साथ 60,016 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी का भाव 59,712 रुपए प्रति किलोग्राम रहा था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना बढ़त के साथ 1,820 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। चांदी 21.35 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर थी।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा कि कॉमेक्स में बुधवार को सोने का हाजिर भाव 1,820 डॉलर प्रति औंस पर था। डॉलर में कमजोरी और अमेरिका में बॉण्ड पर प्रतिफल घटने से सोने की कीमतों में गिरावट थमी है।(भाषा) 
ये भी पढ़ें
बेरोजगारी दर घटकर 4.2 फीसदी पर पहुंची, NSO ने जारी किए सर्वेक्षण के आंकड़े