गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. व्यापार
  3. समाचार
  4. सोना 146 रुपए चढ़ा, चांदी भी 635 रुपए उछली
Written By
Last Modified: सोमवार, 7 फ़रवरी 2022 (18:36 IST)

सोना 146 रुपए चढ़ा, चांदी भी 635 रुपए उछली

Delhi bullion market | सोना 146 रुपए चढ़ा, चांदी भी 635 रुपए उछली
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में तेजी के चलते राष्ट्रीय राजधानी में सोने का भाव सोमवार को 146 रुपए की तेजी के साथ 47997 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।इसी तरह चांदी भी 635 रुपए बढ़कर 61391 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई।

पिछले कारोबारी दिन में सोना 47,851 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। इसी तरह चांदी भी 635 रुपए बढ़कर 61,391 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई। पिछले कारोबारी दिन में चांदी 60,756 रुपए प्रति किलोग्राम के भाव पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 1,812 डॉलर प्रति औंस और चांदी 22.75 डॉलर प्रति औंस पर थी।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, सोमवार को कॉमेक्स में हाजिर सोने की कीमत 1,812 डॉलर प्रति औंस थी। अमेरिकी बांड प्रतिफल में बढ़ोतरी के बावजूद कमजोर डॉलर के चलते सोने की कीमतों में तेजी आई।(भाषा)
ये भी पढ़ें
PM मोदी ने जवाहर लाल नेहरू का जिक्र कर महंगाई पर दिया जवाब, कहा- जब सरकार में थे, तब चिंता क्यों नहीं हुई?