गुरुवार, 18 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. व्यापार
  3. समाचार
  4. सोने में 242 रुपए की तेजी, चांदी भी 543 रुपए हुई मजबूत
Written By
Last Updated : सोमवार, 29 नवंबर 2021 (19:18 IST)

सोने में 242 रुपए की तेजी, चांदी भी हुई 543 रुपए मजबूत

Delhi bullion market | सोने में 242 रुपए की तेजी, चांदी भी 543 रुपए हुई मजबूत
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में तेजी के अनुरूप दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने का भाव 242 रुपए की तेजी के साथ 47,242 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। व़हीं चांदी की कीमत भी 543 रुपए बढ़कर 62,248 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 47,000 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत भी 543 रुपए बढ़कर 62,248 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई।

पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 61,705 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना तेजी के साथ 1,794 डॉलर प्रति औंस था, जबकि चांदी की कीमत 23.34 डॉलर प्रति औंस पर लगभग स्थिर रही।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, सोमवार को कॉमेक्स (न्यूयॉर्क स्थित जिंस एक्सचेंज) में सोने की हाजिर कीमत मजबूती दर्शाती 1,794 डॉलर प्रति औंस हो गई, जिससे सोने की कीमतों में मजबूती रही।

अमेरिकी बांड आय में वृद्धि तथा डॉलर के मजबूत होने के बावजूद कोविड-19 के नए स्वरूप को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच सोमवार को सोने की कीमत में तेजी रही।(भाषा)