1. समाचार
  2. व्यापार
  3. समाचार
  4. crude-oil-price-falls-below-100-petrol-diesel-hike-india-us-iran-deal
Last Updated :नई दिल्ली , सोमवार, 25 मई 2026 (12:19 IST)

ग्लोबल मार्केट में औंधे मुंह गिरा कच्चा तेल, पर भारत में पेट्रोल-डीजल फिर महंगा

premium petrol price hike on 25 May
अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध खत्म होने के समझौते की उम्मीद से ग्लोबल मार्केट में कच्चा तेल (Crude Oil) 100 डॉलर के नीचे आ गया है। इसके बावजूद भारत में पेट्रोल 2.61 रुपए और डीजल 2.71 रुपए महंगा हो गया है। दिल्ली दौरे पर आए अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने इस डील को लेकर बड़ा बयान दिया है। ALSO READ: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर भारी उछाल: दिल्ली में पेट्रोल 102 के पार, जानें 11 दिन में कितने बढ़े दाम?

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो को उम्मीद है कि सोमवार को ईरान युद्ध खत्म करने पर समझौता हो सकता है। हालांकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उम्मीदों को सीमित किया है। ईरान भी यूरेनियम के साथ ही उसके फ्रीज फंड पर समझौते के लिए तैयार नजर नहीं आ रहा है। 
 

क्या बोले मार्को रूबियो?

आधिकारिक यात्रा पर दिल्ली आए मार्को रूबियो ने संभावित समझौते की ओर इशारा करते हुए पत्रकारों से कहा, "हमें लगा कि शायद बीती रात हम हमारे पास कोई खबर होगी, या फिर शायद आज, मैं बहुत ज्यादा इस बारे में नहीं कर सकता। रूबियो का यह भी कहना है कि मुझे लगता है कि जलडमरूमध्य को खोलने के बारे में ठोस बातचीत हुई है।
 
Petrol Diesel rates in 5 cities

सस्ता हुआ क्रूड, भारत में पेट्रोल डीजल  महंगा

भले ही अंतरराष्‍ट्रीय स्तर पर क्रूड के दाम कम हुए हो लेकिन भारत में पेट्रोल डीजल की कीमत बढ़ गई हैं। पेट्रोल की कीमतों में 2.61 रुपए प्रति लीटर और डीजल में 2.71 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पिछले 11 दिन में पेट्रोल 7 रुपए 35 पैसे और डीजल 7 रुपए 53 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ है। ALSO READ: चौथी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, कांग्रेस और AAP का मोदी सरकार पर तीखा हमला
 
गौरतलब है कि लगभग 3 महीनों से अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बना हुआ है। हालांकि अमेरिका और ईरान के बीच 8 अप्रैल से संघर्षविराम लागू है। ईरान ने खाड़ी से तेल और गैस की ढुलाई पर नियंत्रण कायम रखा है जबकि अमेरिका ने ईरान के बंदरगाहों की नाकेबंदी कर दी है।
edited by : Nrapendra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज़ टीम
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
ये भी पढ़ें
पेड़ों की कटाई और बढ़ते कंक्रीट से कैसे जल संकट की त्रासदी तक पहुंचा देश का सबसे स्‍वच्‍छ शहर इंदौर?