रविवार, 12 अप्रैल 2026
  1. समाचार
  2. व्यापार
  3. समाचार
  4. air india ceo campbell wilson resigns new ceo search 2026
Last Modified: नई दिल्ली , मंगलवार, 7 अप्रैल 2026 (09:02 IST)

संकट में एयर इंडिया: CEO कैंपबेल विल्‍सन ने छोड़ा पद, नया चेहरा कौन?

Air India crisis
एयर इंडिया के CEO कैंपबेल विल्सन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। कंपनी इस समय वित्तीय दबाव, बढ़ती लागत और परिचालन चुनौतियों से जूझ रही है। बोर्ड ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है, लेकिन नए CEO की नियुक्ति तक उन्हें पद पर बने रहने को कहा गया है। अब सभी की नजरें नए CEO के नाम और उनके सामने आने वाली बड़ी चुनौतियों पर टिकी हैं।
 
बताया जा रहा है कि पिछले सप्ताह हुई बोर्ड बैठक में विल्सन का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है। हालांकि, कंपनी ने उनसे कहा है कि वे नए सीईओ की नियुक्ति तक अपने पद पर बने रहें, ताकि नेतृत्व में बदलाव आसानी से हो सके।
 
एयर इंडिया ने नए सीईओ की तलाश तेज कर दी है। इस पद की दौड़ में कई दिग्गज शामिल है। कहा जा रहा है कि अगले हफ्ते तक कंपनी नए सीईओ के नाम का एलान कर देगी।
 

क्या होगी नए सीईओ के सामने चुनौतियां

वित्तीय वर्ष 2026 में एयर इंडिया का घाटा 20,000 करोड़ रुपए के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंचने का अनुमान है। पश्चिम एशिया में जारी तनाव के कारण एयरस्पेस प्रतिबंधों से लंबी दूरी की उड़ानें बुरी तरह प्रभावित हुई है। विमानों को लंबे रूट और अतिरिक्त फ्यूल स्टॉप का सहारा लेना पड़ रहा है, जिससे परिचालन लागत में भारी वृद्धि हुई है।
 
एयर इंडिया को 12 जून, 2025 को अहमदाबाद में हुए विमान हादसे के बाद रेगुलेटरी जांच-पड़ताल का भी सामना करना पड़ रहा है। इस हादसे में विमान में सवार और जमीन पर मौजूद कुल 260 लोगों की जान चली गई थी। 
edited by : Nrapendra Gupta
ये भी पढ़ें
दिल्ली-NCR में बारिश-आंधी का अलर्ट, वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से बदला मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट