बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. लता मंगेशकर
  4. Shivraj Singh condoles the death of Lata Mangeshkar
Written By
Last Modified: रविवार, 6 फ़रवरी 2022 (13:35 IST)

लता मंगेशकर के निधन पर शिवराज सिंह ने शोक व्यक्त किया

लता मंगेशकर के निधन पर शिवराज सिंह ने शोक व्यक्त किया - Shivraj Singh condoles the death of Lata Mangeshkar
भोपाल। महान गायक एवं भारत रत्न लता मंगेशकर के निधन पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शोक व्यक्त करते हुए उनके प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की है।

चौहान ने सोशल मीडिया पर उन्‍हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्‍होंने लिखा, भारत रत्न से अलंकृत हम सब की प्यारी दीदी लता मंगेशकर जी के देवलोक गमन का दुखद समाचार पाकर स्तब्ध हूं। यह संगीत जगत के एक अप्रतिम युग का अंत है। ईश्वर दीदी को अपने श्रीचरणों में स्थान, शोक संतप्त परिजनों व दीदी के प्रशंसकों को यह आघात सहने की शक्ति प्रदान करे।
Koo App
गीत-संगीत के प्रति समर्पण से परिष्कृत आपका व्यक्तित्व शालीनता, सौम्यता व आत्मीयता की त्रिवेणी रहा, जो कला साधकों को अनंतकाल तक प्रेरित करता रहेगा। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें। अपनी सुमधुर अमर आवाज से लता दीदी सदैव हम सभी के बीच रहेंगी। - Shivraj Singh Chouhan (@chouhanshivraj) 6 Feb 2022

राज्य के मंत्रियों नरोत्तम मिश्रा, भूपेंद्र सिंह, राजस्व मंत्री गोविंद राजपूत, कृषि मंत्री कमल पटेल, जल संसाधन मंत्री तुलसीराम पटेल और अन्य ने भी शोक व्यक्त करते हुए उनके प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की है।(वार्ता)
ये भी पढ़ें
लता मंगेशकर के निधन पर केंद्रीय मंत्रियों ने शोक व्यक्त किया