शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. लखीमपुर खीरी हिंसा
  4. Lakhimpur Kheri: Punjab Congress chief Navjot Singh Sidhu taken into custody at UP border
Written By
Last Modified: गुरुवार, 7 अक्टूबर 2021 (17:45 IST)

UP पुलिस ने नवजोत सिंह सिद्धू को भी हिरासत में लिया, समर्थकों के साथ जाना चाहते थे लखीमपुर खीरी

UP पुलिस ने नवजोत सिंह सिद्धू को भी हिरासत में लिया, समर्थकों के साथ जाना चाहते थे लखीमपुर खीरी - Lakhimpur Kheri: Punjab Congress chief Navjot Singh Sidhu taken into custody at UP border
नई दिल्ली। नवजोत सिंह सिद्धू के काफिले को सहारनपुर जिले में हरियाणा बॉर्डर पर यमुना नदी के पुल पर यूपी पुलिस ने रोक लिया है। काफिले में वाहनों की लंबी लाइन लगी हुई है।

इस बीच खबरें हैं कि सिद्धू को हिरासत में लिया गया है। कांग्रेस समर्थक यूपी पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे हैं।

खबरों के मुताबिक उत्तर प्रदेश प्रशासन ने सिर्फ 5 नेताओं को उत्तरप्रदेश में प्रवेश की इजाजत दी है. लेकिन नवजोत सिंह सिद्धू काफिले के साथ आगे बढ़ने की मांग पर अड़े हुए थे।
ये भी पढ़ें
लखीमपुर कांड पर IG का बड़ा बयान, 3 मुख्‍य आरोपियों की हो चुकी है मौत