शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. नन्ही दुनिया
  3. कविता
  4. mahatma gandhi
Written By

बाल साहित्य : सत्य की राह..

बाल साहित्य : सत्य की राह.. - mahatma gandhi
बापू जैसा बनूंगा मैं,
राह सत्य की चलूंगा मैं।
 

 
बम से बंदूकों से नहीं,
बापू जैसा लडूंगा मैं।
 
जब भी कांटे घेरेंगे,
फूल के जैसा खिलूंगा में।
 
वतन की खातिर जीता हूं,
वतन की खातिर मरूंगा मैं।
 
आपस में लड़ना कैसा,
मिलकर सब से रहूंगा मैं।
 
- राममूरत 'राही'