गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. नन्ही दुनिया
  3. कविता
  4. बाल साहित्य : गांधी की, मोदी की शिक्षा
Written By Author प्रभुदयाल श्रीवास्तव

बाल साहित्य : गांधी की, मोदी की शिक्षा

बाल साहित्य : गांधी की, मोदी की शिक्षा - बाल साहित्य : गांधी की, मोदी की शिक्षा
बीच सड़क पर मुन्ना-मुन्नी, 
ने कचरा फैलाया। 


 

 
तुरत पड़ोसी दादाजी ने, 
बीना और हटाया। 
 
बोले बच्चो ठीक नहीं है, 
यूं कचरा फैलाना। 
करो सुनिश्चित हमको अपना, 
भारत स्वच्छ बनाना। 
 
गांधी की मोदी की शिक्षा, 
को साकार करोगे 
स्वच्छ बनाकर भारत माता, 
का उद्धार करोगे।