गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. नन्ही दुनिया
  3. कविता
Last Updated : शनिवार, 1 नवंबर 2014 (15:17 IST)

फनी कविता : जूता चोर चूहा

फनी कविता : जूता चोर चूहा -
FILE


चूहा चाचा गए बाग में,
फूल तोड़ने जूही के।
वहीं पेड़ के नीचे देखे,
जूते किसी बटोही के।

फूल तोड़ना भूले चाचा,
पहिने जूते घर आए।
किंतु हाय जूते थे मोटे,
बिल में नहीं समा पाए।

खोज बीन पर जूते पाए,
चाचाजी के दरवाजे।
पहुंची पुलिस बजाए डंडे,
चूहे जी डरकर भागे।