गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. नन्ही दुनिया
  3. कविता
  4. summer poems for kids
Written By

बच्चों को लुभाएगी गर्मी की यह खास कविता : बड़ा मजा है

बच्चों को लुभाएगी गर्मी की यह खास कविता : बड़ा मजा है। summer poem - summer poems for kids
गर्मी के दिनों पर बाल कविता : बड़ा मजा है! गर्मी है!!
 
- डॉ. देवव्रत जोशी
 
बड़ा मजा है! गर्मी है!!
उड़े भले कितनी ही धूल,
हमें न अब जाना स्कूल,
किरणें नभ से गरम, झरें,
हम तो घर में मौज करें।
 
लस्सी-शरबत-ठंडाई,
पियो खूब, गर्मी आई!
सड़कों पर है सन्नाटा-
मारे लू सबको चांटा-
दुबके रहे घरों में यार,
शाम ढले, घूमो बाजार।
 
लेटो करके आंखें बंद,
आज अभी कर लो आनंद।
कहता कौन, 'सजा' है बंधु,
गर्मी बड़ा मजा है बंधु!
ये भी पढ़ें
सुंदरता में चार चांद लगाए मसूर दाल के 3 नुस्खे