शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. नन्ही दुनिया
  3. कविता
  4. poem on Tree
Written By

शिक्षाप्रद बाल कविता : पेड़ लगाओ

शिक्षाप्रद बाल कविता : पेड़ लगाओ - poem on Tree
- डॉ. तारा निगम

तोता बोला टें टें टें
पेड़ शुद्ध वायु दें
कौआ बोला कांव-कांव
पेड़ लगाओ देंगे छांव
 
कबूतर बोले गुटरगूं
पेड़ करें प्रदूषण छू
कोयल बोली कुहू-कुहू
पेड़ों के क्या गुण गिनूं।
 
चिड़िया बोली चीं चीं चीं
परोपकार पेड़ों से सीख
मोर बोले पियू पियू 
पेड़ लगाएं आप जरूर।
ये भी पढ़ें
वनमानुष को कैसे मिला 'चिंपैंजी' नाम, पढ़ें रोचक जानकारी