शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. नन्ही दुनिया
  3. कविता
  4. Kids Poem

बाल गीत : ठोको ताली

बाल गीत : ठोको ताली - Kids Poem
kids poem
 
पास हो गए पहले नंबर,
ठोको ताली।
जाएंगे नाना के घर कल,
ठोको ताली।
 
ध्यान लगाकर पाठ पढ़ा था,
रोज साल भर।
लिखे नोट्स थे और रखे थे,
सब संभालकर।
इससे मुझे मिला मीठा फल,
ठोको ताली।
 
साल गया था हंसते-हंसते,
मजे-मजे से।
पढ़ते लिखते धूम मचाते,
उछल-उछल के।
झरनों जैसे बहते कल-कल,
ठोको ताली।
 
कोरोना का कहर टूटना,
बंद हुआ अब|
चेहरे पर खुशियां लौटीं,
आनंद हुआ अब।
भर गर्मी में ज्यों ठंडा जल,
ठोके ताली।
(वेबदुनिया पर दिए किसी भी कंटेट के प्रकाशन के लिए लेखक/वेबदुनिया की अनुमति/स्वीकृति आवश्यक है, इसके बिना रचनाओं/लेखों का उपयोग वर्जित है...)