बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. नन्ही दुनिया
  3. कविता
  4. kids poem

बाल गीत : किरणें बता गईं

बाल गीत : किरणें बता गईं - kids poem
सूरज से किरणे उतरी हैं,
बैठ धूप के घोड़ों पर।
नजर लगी है शीला के घर,
बनते गरम पकोड़ों पर।
 
घोड़ों सहित रसोई की वे,
खिड़की से भीतर आईं।
गरम चाय से भरी केतली,
देख-देख कर मुस्काईं।
 
गरम चाय के साथ पकोड़ों,
का आनंद उठाएंगी।
किरणे बता गईं शीला को,
रोज-रोज वे आएंगीं। 
ये भी पढ़ें
Hand Sanitizer At Home : कैसे बनता है प्राकृतिक चीजों से सैनिटाइजर, जानिए Expert Advice