गुरुवार, 18 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. नन्ही दुनिया
  3. कविता
  4. kids poem

बाल गीत : दूध नहीं आया है

बाल गीत : दूध नहीं आया है। Child poem - kids poem
सुबह आठ बजने तक,
दूध नहीं आया है।
 
चाय नहीं बिस्तर में,
अब तक आ पाई है।
 
कमरे से चीख-चीख,
दादी चिल्लाई है।
 
चाय की पतीली को,
बहुत क्रोध आया है।
 
दादाजी बैठे हैं,
अलसाये-अलसाये।
 
पापाजी चुप-चुप हैं,
बोल नहीं कुछ पाये।
 
गुस्से पर मुश्किल से,
काबू हो पाया है।
 
हाथों की प्याली से,
भाप जब निकलती है।
 
तब ही तो भीतर की,
बंद कली खिलती है।
 
जीवन की पुस्तक में,
यही लिखा पाया है।