शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. नन्ही दुनिया
  3. कविता
  4. hindi poem cow

बाल साहित्य : गाय हमारी माता है...

बाल साहित्य : गाय हमारी माता है... - hindi poem cow
गाय हमारी माता है,


 
जन-जन घर पूजी जाती है।
 
जिस खूंटे पर बंधी रहती है, 
 
सुख-समृद्धि सब लाती है।
 
दूध पूत संपन्न कर देती, 
 
अचल संपदा लाती है। 
 
अपने तन का दूध पिला के, 
 
खुद का कर्ज चुकाती है।
 
गौहत्या गौदोष करो मत, 
 
गाय सफलता दिलाती है। 
 
संस्कार-सभ्यता सिखाती,
 
कुल का दीप जलाती है।