शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. नन्ही दुनिया
  3. कविता
  4. Funny Poem on Kids

bal kavita : चूहेजी की बीमारी

bal kavita : चूहेजी की बीमारी - Funny Poem on Kids
Funny Rat Poem
 
एक बार बीमार हुए जब,
मिस्टर चूहे राम।
किए इलाज बहुत सारे,
सब हुए व्यर्थ, बेकाम।
और अंत में बड़ी डॉक्टर,
हथनी गई बुलाई।
आते ही उसने चूहे को,
अपनी सूंड चुभाई।
सूंड चुभी तो चूहेजी को,
हुई गुदगुदी भारी।
हंसी आई तो पल भर में ही,
फुर्र हुई बीमारी।

(वेबदुनिया पर दिए किसी भी कंटेट के प्रकाशन के लिए लेखक/वेबदुनिया की अनुमति/स्वीकृति आवश्यक है, इसके बिना रचनाओं/लेखों का उपयोग वर्जित है...)
ये भी पढ़ें
Christmas Cake Recipes: क्रिसमस सेलिब्रेशन में स्वाद और सेहत को शामिल कीजिए, 10 स्पेशल केक आपके लिए