बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. नन्ही दुनिया
  3. कविता
  4. butterfly poem

बाल कविता : तितली, मौसम की रानी...

बाल कविता : तितली, मौसम की रानी... - butterfly poem
तुम मौसम की रानी हो 
अद्भुत एक निशानी हो ॥ 
 

 
रूप रंग में बढ़ चढ़ कर तुम 
बच्चों के लिए कहानी हो ॥
 
दूर देश से उड़ के आती ।। 
बच्चों के तुम मन को भाती ॥ 
 
वन उपवन में उड़ उड़ करके ॥ 
सब जगह की सैर कर आती ॥ 
 
शोभा बनती जगह-जगह तुम ॥ 
लगती कितनी प्यारी हो ॥ 
ये भी पढ़ें
महाश्वेता देवी संस्मरण : भूख से बढ़कर कोई पढ़ाई नहीं होती