गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. विधानसभा चुनाव 2019
  3. झारखंड विधानसभा चुनाव 2019
  4. Jharkhand CM Raghubar Das trails by 3000 votes in Jamshedpur
Written By
Last Updated : सोमवार, 23 दिसंबर 2019 (13:31 IST)

भाजपा को बड़ा झटका, CM Raghubar Das जमशेदपुर ईस्ट सीट पर पिछड़े

भाजपा को बड़ा झटका, CM Raghubar Das जमशेदपुर ईस्ट सीट पर पिछड़े - Jharkhand CM Raghubar Das trails by 3000 votes in Jamshedpur
रांची। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से बागी हुए निर्दलीय उम्मीदवार एवं पूर्व मंत्री सरयू राय ने झारखंड में 81 सीटों के लिए जारी मतगणना में जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी एवं मुख्यमंत्री रघुवर दास पर करीब 3000 मतों की बढ़त बना ली है।
 
राज्य निर्वाचन कार्यालय के अनुसार, जारी मतगणना में अभी तक पीछे चल रहे निर्दलीय उम्मीदवार सरयू राय अब भाजपा प्रत्याशी रघुवर दास से करीब 3000 मतों के अंतर से आगे चल रहे हैं। हालांकि चुनाव आयोग की वेबसाइट के मुताबिक अभी तक की मतगणना में राय को जहां 14 हजार 479 मत मिले वहीं दास ने 13 हजार 708 वोट प्राप्त किए हैं।
 
गौरतलब है कि वर्ष 2014 के विधानसभा चुनाव में दास ने अपने निकटम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के आनंद बिहारी दुबे को 70 हजार 157 मतों के अंतर से पराजित कर दिया था। इस चुनाव में दास को जहां 1 लाख 3 हजार 427 मत हासिल हुए थे, वहीं कांग्रेस के दुबे को 33 हजार 270 वोट मिले थे।
 
ये भी पढ़ें
हेमंत सोरेन : प्रोफाइल