शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. आईटी
  3. आईटी खबर
  4. Xiaomi Mi A1 Allegedly Explodes While Charging
Written By
Last Updated : गुरुवार, 4 अक्टूबर 2018 (10:40 IST)

चार्जिंग के दौरान फटा Xiaomi का स्मार्ट फोन, कहीं आप तो नहीं करते यह बड़ी गलती...

चार्जिंग के दौरान फटा Xiaomi का स्मार्ट फोन, कहीं आप तो नहीं करते यह बड़ी गलती... - Xiaomi Mi A1 Allegedly Explodes While Charging
चीनी मोबाइल निर्माता कंपनी श्याओमी के Mi A1 के चार्जिंग के दौरान फटने की खबर सामने आई है। MIUI फोरम की एक पोस्ट के अनुसार रात में चार्ज करते एक Xiaomi Mi A1 हैंडसेट ब्लास्ट कर गया। इस हैंडसेट का मालिक अकसर ही रात को अपने Mi A1 हैंडसेट को चार्ज में लगाता था, लेकिन एक दिन तेज धमाके के कारण उसकी नींद खुल गई। यह धमाका Xiaomi Mi A1 के फटने से हुआ था। पहले उसने इस धमाके को नजरअंदाज किया, फिर सोने चला गया।
 
अगली सुबह उसने पाया कि Xiaomi Mi A1 की हालत बेहद ही खस्ता थी। इस यूजर ने फोरम में अपनी शिकायत में यह भी कहा है कि फोन में हीटिंग या कोई और समस्या नहीं थी। यूजर के मुताबिक उनके दोस्त ने यह स्मार्टफोन 8 महीने पहले खरीदा था।
 
यूजर ने शिकायत के साथ ब्लास्ट डैमेज फोन की तस्वीरें भी पोस्ट की है। इसके साथ ही उन्होंने दूसरे यूजर्स को Xiaomi Mi A1 को पास में रखकर न सोने की सलाह दी है।
 
कंपनी ने इस फोन ब्लास्ट के बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है लेकिन ऐसा लगता है कि कंपनी की ओर से इस घटना को स्वीकार कर लिया गया है क्योंकि इस पोस्ट पर 'under discussion' स्टैंप देखा जा सकता है। Xiaomi ने पिछले साल अगस्त में Mi A1 स्मार्टफोन लॉन्च किया था। Xiaomi Mi A1 के अपग्रेडेड वेरिएंट Xiaomi Mi A2 में बैटरी से जुड़ी समस्याएं भी सामने आई थीं।
 
 
कहीं आप तो नहीं करते यह गलती : अगर आप भी लगातार स्मार्ट फोन का इस्तेमाल करते हों और फोन को पास में रखकर सोते हों तो तुरंत यह आदत छोड़ दीजिए। मोबाइल को चार्ज करते हुए पास में रखकर सोना भी जिंदगी के लिए खतरनाक हो सकता है।  (image Courtesy : MIUI forums)