मंगलवार, 16 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. टेक्नोलॉजी
  3. आईटी न्यूज़
  4. अमेरिका में TikTok के अधिग्रहण की दौड़ में Oracle ने Microsoft को पछाड़ा
Written By
Last Updated : सोमवार, 14 सितम्बर 2020 (11:48 IST)

अमेरिका में TikTok के अधिग्रहण की दौड़ में Oracle ने Microsoft को पछाड़ा

TikTok | अमेरिका में TikTok के अधिग्रहण की दौड़ में Oracle ने Microsoft को पछाड़ा
वॉशिंगटन। अमेरिका में लोकप्रिय वीडियो शेयरिंग ऐप टिकटॉक के अधिग्रहण की दौड़ में ऑरेकल ने माइक्रोसॉफ्ट को पछाड़ दिया है। सूत्रों ने यह जानकारी देते हुए कहा कि टिकटॉक का स्वामित्व रखने वाली कंपनी ने इस सौदे के लिए माइक्रोसॉफ्ट के बजाय ऑरेकल का चयन किया है। इस सौदे से अमेरिकी में यह लोकप्रिय ऐप चलन में बनी रह सकती है।
माइक्रोसॉफ्ट ने रविवार को घोषणा की कि उसकी टिकटॉक के अमेरिकी परिचालन के अधिग्रहण की बोली को खारिज कर दिया गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जासूसी की चिंता के बीच चीन की कंपनी के स्वामित्व वाली इस ऐप पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की थी।
टिकटॉक और व्हाइट हाउस ने रविवार को इस पर कोई टिप्पणी नहीं की, वहीं ऑरेकल ने भी सौदे के बारे में कुछ नहीं कहा है। पूर्व में ऑरेकल भी इस पर टिप्पणी से इंकार कर चुकी है। इससे पहले वॉलमार्ट ने इस अधिग्रहण में माइक्रोसॉफ्ट के साथ भागीदारी की इच्छा जताई थी। वॉलमार्ट ने रविवार को कहा कि उसकी टिकटॉक में निवेश करने में रुचि है और वह इस बारे में बाइटडांस और अन्य पक्षों से बातचीत कर रही है।
 
ट्रंप प्रशासन ने टिकटॉक पर 20 सितंबर तक प्रतिबंध लगाने की चेतावनी देते हुए बाइटडांस को निर्देश दिया था कि वह अमेरिका में अपने कारोबार को बेच दे। ट्रंप प्रशासन का कहना था कि टिकटॉक के चीन के स्वामित्व की वजह से यह ऐप अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा है। (भाषा)
ये भी पढ़ें
ट्रंप का दावा, मोदी ने Corona को लेकर किए गए काम के लिए मेरी सराहना की