शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. आईटी
  3. आईटी खबर
  4. Reliance Jio to raise mobile services rates by up to 40% from 6 December
Written By भाषा
Last Updated : रविवार, 1 दिसंबर 2019 (22:38 IST)

रिलायंस जियो ने भी 40 प्रतिशत तक बढ़ाई मोबाइल सेवाओं की दरें, 300 प्रतिशत तक अधिक फायदे भी देगी

रिलायंस जियो ने भी 40 प्रतिशत तक बढ़ाई मोबाइल सेवाओं की दरें, 300 प्रतिशत तक अधिक फायदे भी देगी - Reliance Jio to raise mobile services rates by up to 40% from 6 December
नई दिल्ली। वोडाफोन-आइडिया और एयरटेल के साथ-साथ रिलायंस जियो ने भी मोबाइल सेवाओं की बढ़ी हुई दरों की रविवार को घोषणा की। जियो की नई दरें 6 दिसंबर से प्रभावी होंगी और 40 प्रतिशत तक महंगी होंगी।
 
कंपनी ने एक बयान में कहा कि वह उपभोक्ता-प्रथम के अपने सिद्धांतों पर टिकी हुई है। कंपनी ने दावा किया है कि वह इस कारण शुल्क 40 प्रतिशत तक बढ़ाने के साथ 300 प्रतिशत तक अधिक फायदे भी देगी।
 
कंपनी ने कहा कि वह भारतीय दूरसंचार उद्योग को टिकाऊ बनाने रखने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाएगी। उसने कहा कि वह दूरसंचार सेवाओं के शुल्क में संशोधन को लेकर सरकार के साथ परामर्श प्रक्रिया में सहयोग करते रहेगी।
 
रिलायंस जियो ने वोडाफोन आइडिया और एयरटेल के द्वारा बढ़ी दरों की घोषणा के बाद बयान जारी किया। वोडाफोन आइडिया ने मोबाइल सेवाओं को 42 प्रतिशत तक और एयरटेल ने 50.10 प्रतिशत तक महंगी की है। इन दोनों कंपनियों की संशोधित दरें 3 दिसंबर से प्रभावी होंगी। (भाषा)
ये भी पढ़ें
Weather updates : पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी से मैदानों में बढ़ेगी ठंड, लेह में तापमान -13.2 डिग्री सेल्यियस नीचे