1. समाचार
  2. ईरान-इजरायल युद्ध
  3. ईरान-इजरायल युद्ध न्यूज
  4. us-strikes-iran-bandar-abbas-trump-threatens-oman-strait-of-hormuz-israel-lebanon

अमेरिका ने बंदर अब्बास पर फिर की एयर स्ट्राइक, ट्रंप ने ओमान को उड़ाने की धमकी, मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव

us attacks iran and trump warns oman
अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है। अमेरिका ने ईरान के बंदर अब्बास शहर में 48 घंटे में दूसरी बार सैन्य हमले किया। वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ओमान को धमकी दी कि अगर उसने ईरान के साथ मिलकर स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज को कंट्रोल करने की कोशिश की तो सैन्य कार्रवाई होगी। इधर इजराइल ने भी लेबनान पर हमले तेज कर दिए हैं। ALSO READ: यूएस-ईरान तनाव: 'समझौता नहीं हुआ तो सैन्य कार्रवाई', राष्ट्रपति ट्रंप की कैबिनेट बैठक में बड़ी चेतावनी
 
अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक, ईरान ने हॉर्मुज इलाके में एक अमेरिकी कमर्शियल जहाज को निशाना बनाने के लिए चार ड्रोन भेजे थे। अमेरिकी सेना ने इन्हें रास्ते में ही मार गिराया। इसके बाद अमेरिका ने ईरान की एक दूसरी ड्रोन लॉन्चिंग यूनिट पर भी हमला कर दिया।
 
अमेरिकी सेना ने हॉर्मुज के पास स्थित ईरान के रणनीतिक बंदरगाह शहर बंदर अब्बास के पूर्वी इलाके में तीन धमाके किए। इसके बाद ईरानी एयर डिफेंस सिस्टम भी एक्टिव हो गया। 
 

क्या बोली अमेरिकी सेना?

अमेरिकी सेना की सेंट्रल कमांड यानी CENTCOM के प्रवक्ता कैप्टन टिम हॉकिन्स ने कहा, 'प्रिसीजन स्ट्राइक्स सीधे मिसाइल लॉन्च साइट्स और उन ईरानी जहाजों पर की गईं जो समुद्री माइंस लगाने की कोशिश कर रहे थे. यह ऑपरेशन अमेरिकी सैनिकों को आसन्न खतरे से बचाने के लिए किया गया।'
 

ईरान ने भी किया पलटवार

ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स यानी IRGC ने दावा किया है कि उसने अमेरिकी हमले के जवाब में उस अमेरिकी एयरबेस को निशाना बनाया गया है जहां से बंदर अब्बास पर हमले किए गए थे। दावा किया जा रहा है कि यह एयरबेस कुवैत में है।
 

लेबनान पर इजराइल का हमला

अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच इजराइल ने भी लेबनान पर ताबड़तोड़ हमले शुरू कर दिए। ऐसा माना जा रहा है कि अगर अमेरिका और ईरान की बीच युद्ध होता है तो इजराइल भी लेबनान में सीजफायर तोड़ देगा। 
edited by : Nrapendra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज़ टीम
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
अफगानिस्तान में संकटों के बीच महिलाओं पर बढ़ती हिंसा