1. समाचार
  2. ईरान-इजरायल युद्ध
  3. ईरान-इजरायल युद्ध न्यूज
  4. us navy iran donald trump port blockade indian ships safe
Last Updated :नई दिल्ली , सोमवार, 13 अप्रैल 2026 (22:49 IST)

Hormuz Crisis : US Navy की नाकेबंदी के बीच क्या सुरक्षित हैं भारतीय जहाज? ईरान का बड़ा बयान

us navy iran port blockade indian ships safe
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को बड़ा और सख्त फैसला लेते हुए घोषणा की कि अमेरिकी नौसेना अब होर्मुज जलडमरूमध्य के जरिए ईरान के बंदरगाहों तक समुद्री पहुंच को ब्लॉक करेगी। यह कदम उस समय उठाया गया है जब अमेरिका और ईरान के बीच अहम बातचीत बिना किसी नतीजे के खत्म हो गई। यूएस सेंट्रल कमांड (CENTCOM) के अनुसार, यह नाकेबंदी सोमवार सुबह 10 बजे (भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे) से लागू हो गई है। इसके तहत ईरानी बंदरगाहों में आने-जाने वाले सभी जहाजों पर नजर रखी जाएगी और जरूरत पड़ने पर कार्रवाई की जाएगी। 

अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत फेल होने के बाद बड़ा सैन्य कदम उठाया गया है। US ने होर्मुज जलडमरूमध्य में ईरानी बंदरगाहों की नाकेबंदी शुरू कर दी है, जिससे वैश्विक तेल सप्लाई और बाजार पर बड़ा असर पड़ सकता है। इधर ईरान ने कहा कि भारतीय जहाजों को कोई परेशानी नहीं होगी। उनसे किसती तरह का टोल नहीं लिया जाएगा। भारत के करीब 15 जहाज अभी फंसे हुए हैं।
अलजजीरा के मुताबिक अमेरिका ने होर्मुज की नाकेबंदी शुरू कर दी है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने चेतावनी दी कि अगर कोई भी ईरानी जहाज अमेरिकी नाकाबंदी के पास आता है, तो उसे तुरंत खत्म कर दिया जाएगा। इसके लिए वही तरीका इस्तेमाल होगा, जिससे समुद्र में ड्रग तस्करों के जहाज रोके जाते हैं यानी तेजी और सख्ती से। CENTCOM ने स्पष्ट किया कि यह कार्रवाई सभी देशों के जहाजों पर समान रूप से लागू होगी, खासकर वे जहाज जो ईरान के तटीय क्षेत्रों-अरब सागर और ओमान की खाड़ी-का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि अमेरिका ने यह साफ किया है कि यह पूर्ण नाकेबंदी नहीं है। अन्य देशों के लिए होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले सामान्य समुद्री मार्ग खुले रहेंगे।

तबाह कर दिया जाएगा जहाज

ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Truth Social पर सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि अगर कोई ईरानी जहाज अमेरिकी नाकेबंदी के करीब आया, तो उसे तुरंत नष्ट कर दिया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि ईरान की नौसेना को भारी नुकसान पहुंचाया गया है और कई जहाज तबाह किए जा चुके हैं।

हालांकि कुछ छोटे 'फास्ट अटैक' जहाजों को अभी निशाना नहीं बनाया गया है। ट्रंप ने लिखा कि अगर ये जहाज नाकेबंदी के पास आए, तो उन्हें उसी तरह तेजी और सख्ती से खत्म किया जाएगा, जैसा समुद्र में ड्रग तस्करों के खिलाफ कार्रवाई में किया जाता है।
मानवीय सहायता जैसे खाद्य सामग्री, दवाइयां और जरूरी सामान ले जाने वाले जहाजों को जांच के बाद अनुमति दी जाएगी। ट्रंप ने यह भी दावा किया कि ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य में समुद्री बारूदी सुरंगें बिछाई हैं। अमेरिकी सेना अब इन्हें हटाने की कार्रवाई भी शुरू करेगी।

होर्मुज की नाकेबंदी पर NATO की ना

नाटो के सहयोगी देशों ने सोमवार को साफ कर दिया कि वे डोनाल्ड ट्रंप की होर्मुज जलडमरूमध्य की नाकेबंदी योजना में शामिल नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि वे केवल तब हस्तक्षेप करेंगे, जब लड़ाई समाप्त हो जाएगी। इस फैसले से ट्रंप नाराज हो सकते हैं और नाटो गठबंधन में तनाव बढ़ने की आशंका है।  ट्रंप ने कहा था कि अमेरिका अन्य देशों के साथ मिलकर इस अहम समुद्री मार्ग में सभी जहाजों की आवाजाही रोकने पर काम करेगा, क्योंकि सप्ताहांत की बातचीत में कोई समझौता नहीं हो सका। हालांकि बाद में अमेरिकी सेना ने स्पष्ट किया कि यह नाकेबंदी केवल उन जहाजों पर लागू होगी, जो ईरानी बंदरगाहों से आ-जा रहे हैं।
होर्मुज जलडमरूमध्य से गुज़रने वाले भारतीय जहाजों पर भारत में इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ़ ईरान के राजदूत डॉ. मोहम्मद फतहली ने कहा कि भारतीय जहाजों के लिए, आप जानते हैं कि भारत सरकार के साथ हमारे अच्छे संबंध हैं। हम भारतीय जहाजों के लिए अच्छी तैयारी चाहते हैं। आप जानते हैं कि हमारे विदेश मंत्री ने भारत को दोस्त माने जाने वाले पांच देशों में से एक बताया है।

ईरान ने कहा- भारतीय जहाज सुरक्षित

भारत में इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ़ ईरान के एम्बेसडर डॉ. मोहम्मद फतहली ने कहा कि मैं सभी भारतीय लोगों को धन्यवाद देना चाहता हूं। मेरा मानना ​​है कि उन्होंने दिखाया है कि वे मुश्किल समय में सच में भरोसेमंद और दयालु साथी हैं। मैं इस मुश्किल समय में सभी ज़रूरी इंतज़ाम करने के लिए भारत सरकार को धन्यवाद देना चाहता हूं। डॉ. मोहम्मद फतहली ने कहा कि युद्ध से पहले, होर्मुज स्ट्रेट खुला था।

उन्होंने हम पर 12 दिनों तक हमला किया और उसके बाद उन्होंने सीज़फ़ायर मान लिया। उन्होंने घोषणा की कि हम बातचीत की टेबल पर हैं। उसके बाद उन्होंने हम पर हमला किया। उन्होंने स्कूलों और अस्पतालों पर हमला किया। यह स्ट्रेट हमारा टेरिटोरियल वॉटर है। Edited by : Sudhir Sharma
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज़ टीम
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
ये भी पढ़ें
MP Board Result 2026 : 10वीं-12वीं के नतीजे 15 अप्रैल को सुबह 11 बजे, ऐसे करें चेक