1. समाचार
  2. ईरान-इजरायल युद्ध
  3. ईरान-इजरायल युद्ध न्यूज
  4. us iran islamabad talks hormuz strait news

हार्मुज स्ट्रेट पर सस्पेंस: ईरानी स्पीकर गालिबाफ ने अमेरिका को दी चेतावनी

strait of hormuz
अमेरिका और ईरान के बीच इस्लामाबाद में होने वाली दूसरे दौर की वार्ता से पहले तनाव बढ़ गया है। अमेरिका की नाकेबंदी और ईरानी संसद के स्पीकर मोहम्मद बघेल गालिबाफ के बयान से हार्मुज स्ट्रेट खुलने पर सस्पेंस गहरा गया है। उन्होंने कहा कि अगर अमेरका की नाकेबंद जारी रही तो स्ट्रेट ऑफ हार्मुज नहीं खुलेगा।
 
गालिबाफ ने कहा कि अमेरिकी राष्‍ट्रपति ने पिछले 1 घंटे में 7 वादे किए, सभी झूठे थे। वे झूठ से युद्ध नहीं जीत सकते। हार्मुज खुलेगा या नहीं यह जमीनी हालात तय करेंगे। नाकेबंदी जारी रही तो हार्मुज नहीं खुलेगा। यहां से गुजरना ईरान पर निर्भर करेगा।

ईरान की ओर से यह भी साफ कर दिया गया कि यूरोनियम संवर्धन देश के बाहर नहीं जाएगा। इससे पहले अमेरिकी राष्‍ट्रपति ट्रंप ने कहा था कि ईरान यूरोनियम संवर्धन अमेरिका को सौंपने को राजी हो गया है।

अराघची ने किया था हार्मुज खोलने का एलान

इससे पहले ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर एक पोस्ट में कहा था कि युद्धविराम की बाकी बची अवधि के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से सभी वाणिज्यिक जहाजों के लिए आवागमन पूरी तरह से खोल दिया गया है। ALSO READ: खुल गया होर्मुज स्ट्रेट, ईरानी विदेश मंत्री का बड़ा ऐलान, ऐसे जहाज कर सकेंगे पार
 

अमेरिका ने खत्म नहीं की नाकाबंदी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट कर होर्मुज स्ट्रेट खोलने के लिए ईरान को धन्यवाद दिया। उन्होंने लिखा, 'ईरान ने अभी-अभी घोषणा की है कि 'स्ट्रेट ऑफ ईरान' पूरी तरह खुला है और आवाजाही के लिए तैयार है। धन्यवाद!' हालांकि, कुछ ही देर बाद उन्होंने एक और पोस्ट कर कहा कि होर्मुज में 'अमेरिकी नाकाबंदी' जारी रहेगी।
 
ईरान ने अमेरिका से बातचीत से पहले लेबनान सहित पूरे मध्य-पूर्व में युद्धविराम की शर्त रखी थी। इसराइल और लेबनान के बीच 10 दिनों के सीजफायर के बाद ईरान ने हार्मुज खोलने का एलान किया था। हालांकि कुछ ही घंटों में मामला फिर उलझता नजर आ रहा है।
 
ईरान-अमेरिका के बीच दो हफ्ते का युद्धविराम लागू है, जो 22 अप्रैल को समाप्त होने वाला है। यह भी दावा किया जा रहा है कि इस सीजफायर को आगे बढ़ाया जा सकता है।
edited by : Nrapendra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज़ टीम
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
सिंगरौली में दिनदहाड़े बैंक डकैती, 5 हथियारबंद बदमाश 10 किलो सोना और 20 लाख कैश लूटकर फरार, स्पेशल विमान से पहुंचे DGP कैलाश मकवाना