1. समाचार
  2. ईरान-इजरायल युद्ध
  3. ईरान-इजरायल युद्ध न्यूज
  4. us-iran-doha-talks-trump-claim-iran-denies-final-agreement-negotiations

अमेरिका-ईरान वार्ता पर सस्पेंस: ट्रंप बोले- दोहा में होगी अहम बैठक, तेहरान ने किया इनकार

trump on iran deal
अमेरिकी और ईरान के बीच कतर में होने वाली बातचीत को लेकर सस्पेंस बना हुआ है। अमेरिका का दावा है कि आज कतर की राजधानी दोहा में अमेरिका और ईरान के प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात में MoU पर आगे बढ़ने पर चर्चा होगी। हालांकि ईरान ने अमेरिका के साथ अंतिम समझौता वार्ता की खबरों को खारिज कर दिया है। ALSO READ: इजराइल-लेबनान समझौते पर हिजबुल्ला का विरोध, कहा- निरस्त्रीकरण मंजूर नहीं, लड़ाई रहेगी जारी
 

क्या है ट्रंप का दावा?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि मंगलवार को कतर की राजधानी दोहा में अमेरिका और ईरान के बीच अहम बातचीत होगी। उनका कहना है कि ईरान ने खुद इस बैठक का अनुरोध किया था। उन्होंने कहा कि अमेरिका का लक्ष्य ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने से रोकना है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच 17 जून को हुए समझौता ज्ञापन (MoU) को आगे बढ़ाने पर चर्चा होगी।
 
बताया जा रहा है कि अमेरिका के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ दोहा के लिए रवाना हो चुके हैं। हालांकि, यह पता नहीं चला है कि ट्रंप के दामाद जेरेड कुशनर उनके साथ यात्रा कर रहे हैं या नहीं।
 

क्या बोला ईरान?

ईरान के विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट कहा है कि आने वाले दिनों में अमेरिका के साथ किसी भी स्तर पर कोई बातचीत तय नहीं है। साथ ही यह भी कहा कि अंतिम समझौते पर औपचारिक वार्ता शुरू होने की स्थिति अभी नहीं बनी है। ईरान ने कहा है कि अमेरिका के साथ अंतिम समझौते पर अभी बातचीत शुरू नहीं हुई है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने कहा कि 17 जून को हुए समझौता ज्ञापन (MoU) की प्रमुख शर्तों को लागू किए बिना अंतिम समझौते पर वार्ता शुरू नहीं की जा सकती।
 
मंत्रालय ने साफ किया कि ईरान केवल एक एक्सपर्ट प्रतिनिधिमंडल दोहा भेजेगा, जो MoU को आगे बढ़ाने और कतर में फंसी ईरानी संपत्तियों को जारी करने जैसे तकनीकी मुद्दों पर काम करेगा।
 

कतर जारी करेगा 6 अरब डॉलर

इस बीच ईरान के राष्ट्रपति मसूद पजशकियान ने कहा है कि कतर में फंसी ईरान की 12 अरब डॉलर की राशि में से 6 अरब डॉलर जल्द जारी कर दिए जाएंगे।
edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज़ टीम
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
LIVE: सिया के वकील ने भाई साहिल को भेजा 10 करोड़ का नोटिस