हार्मुज में तनाव: अमेरिकी नाकेबंदी के बीच कैसे निकले 20 जहाज? चीनी टैंकर ने उड़ाई अमेरिका की नींद
अमेरिका ने स्ट्रेट ऑफ हार्मुज में चीनी टैंकर रिच स्टार्री वापस लौटा दिया था हालांकि छह घंटे तक वह पर्शियन गल्फ में खड़े रहने के बाद ईरान के अप्रूव्ड रूट के रास्ते से हार्मुज पार कर चीन निकल गया। इसके बाद अमेरिकी अखबार वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट में दावा किया गया कि अमेरिकी नाकेबंदी के बावजूद 24 घंटे में 20 व्यावसायिक जहाज हार्मुज स्ट्रेट से गुजरे हैं।
समुद्री ट्रैकिंग फर्म केपलर ने भी दावा किया कि अमेरिकी नाकाबंदी लागू होने के कुछ ही घंटों के अंदर कम से कम 2 जहाज स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजर गए। रात में तीसरा जहाज भी हार्मुज को पार कर गया।
हालांकि अमेरिकी सेंट्रल कमांड का कहना है कि ईरान के बंदरगाहों और तटीय इलाकों पर लगाई गई उसकी नाकाबंदी के पहले 24 घंटों में कोई भी जहाज इसे पार नहीं कर पाया। 6 मालवाहक जहाज वापस लौट गए। यह नाकाबंदी केवल उन जहाजों पर लागू होती है जो ईरानी बंदरगाहों में आ-जा रहे हैं। अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने तो यह भी दावा कर दिया कि ईरान से चीन को तेल नहीं लेने देंगे।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आदेश पर अमेरिकी नौसेना ने सोमवार को होर्मुज पर नाकाबंदी कर दी थी। पाकिस्तान में ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत फेल होने के बाद नाकेबंदी का फैसला किया गया था। अमेरिका ने साफ कहा था कि अगर हॉर्मुज से किसी जहाज ने निकलने की कोशिश की तो उसे पार करने नहीं दिया जाएगा और उस पर अटैक होगा।
edited by : Nrapendra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज़ टीम
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।....
और पढ़ें