1. समाचार
  2. ईरान-इजरायल युद्ध
  3. ईरान-इजरायल युद्ध न्यूज
  4. trump reviews iran new peace proposal warns military action

ईरान ने अमेरिका को भेजा 14 सूत्रीय शांति प्रस्ताव, क्या है डोनाल्ड ट्रंप का अगला प्लान

Donald Trump
मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच ईरान ने अमेरिका को 14 सूत्रीय शांति प्रस्ताव भेजा है। पाकिस्तान के माध्यम से भेजे गए इस प्रस्ताव में ईरान ने ट्रंप प्रशासन के नौ-सूत्रीय ढांचे का जवाब दिया है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वह ईरान की ओर से आए नए प्रस्ताव की समीक्षा कर रहे हैं, लेकिन यदि तेहरान किसी भी तरह की 'गलत हरकत' करता है तो उसके खिलाफ सैन्य कार्रवाई फिर शुरू की जा सकती है। 
पाम बीच से मियामी जाते समय ट्रंप ने मीडिया से बातचीत में कहा कि युद्ध समाप्त करने के प्रस्ताव पर विचार जारी है, हालांकि किसी समझौते को लेकर उन्हें संदेह है। उन्होंने आरोप लगाया कि ईरान ने पिछले 47 वर्षों में दुनिया और मानवता के साथ जो किया है, उसके लिए उसने अभी तक पर्याप्त कीमत नहीं चुकाई है।  ट्रंप ने कहा  कि अगर वे कुछ गलत करते हैं या कोई बुरा कदम उठाते हैं, तो हम हमला कर सकते हैं। फिलहाल हम प्रस्ताव को देख रहे हैं, यह एक संभावना है।”
अमेरिकी राष्ट्रपति ने बताया कि वह विमान में ही इस प्रस्ताव की समीक्षा कर रहे हैं और बाद में इसकी जानकारी साझा करेंगे। हालांकि उनके एक सहयोगी ने स्पष्ट किया कि मियामी में कोई प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं होगी। इस बीच अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरान के प्रस्ताव में होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने, अमेरिकी नौसैनिक नाकेबंदी समाप्त करने और ईरान-लेबनान के बीच युद्ध को स्थायी रूप से खत्म करने के लिए एक महीने की समयसीमा तय करने की बात कही गई है।
रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि इस समझौते के बाद ही परमाणु कार्यक्रम पर आगे की बातचीत शुरू करने का प्रस्ताव रखा गया है। गौरतलब है कि ट्रंप इससे पहले ईरान के एक प्रस्ताव को खारिज कर चुके हैं, लेकिन दोनों पक्षों के बीच बातचीत जारी है और फिलहाल युद्धविराम बना हुआ है।  Edited by : Sudhir Sharma
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज़ टीम
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
Delhi Fire Tragedy : दिल्ली के शाहदरा में भीषण आग, AC ब्लास्ट से लगी आग की आशंका, 9 लोगों की मौत, 15 को बचाया गया