शनिवार, 11 अप्रैल 2026
  1. समाचार
  2. ईरान-इजरायल युद्ध
  3. ईरान-इजरायल युद्ध न्यूज
  4. trump rejects iran proposal white house ceasefire tensions middle east
Last Updated :वॉशिंगटन , गुरुवार, 9 अप्रैल 2026 (09:56 IST)

व्हाइट हाउस का बड़ा बयान, ट्रंप ने कूड़ेदान में फेंका ईरान का 10 बिंदुओं का प्रस्ताव

trump
अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच सीजफायर की शर्तों पर मचे बवाल पर व्हाइट हाउस ने प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लेविट ने दावा किया कि राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान का 10 बिंदुओं का प्रस्ताव कूड़ेदान में फेंक दिया। उन्होंने कहा कि हमें ईरान की ओर से एक प्रस्ताव मिला है, जिसे बातचीत के लिए एक व्यवहारिक आधार माना गया है। ALSO READ: मिडिल ईस्ट में फिर बढ़ा तनाव, सीजफायर की शर्तों पर क्या पाकिस्तान ने किया गुमराह?
 
लेविट ने कहा कि ईरान ने शुरुआत में 10 बिंदुओं का प्रस्ताव दिया, जो गंभीर और स्वीकार्य नहीं था। इसे पूरी तरह से खारिज कर दिया गया और राष्ट्रपति के साथ ही उनकी नेगोसिएशन टीम ने इस प्रस्ताव को सचमुच कूड़ेदान में फेंक दिया था। उन्होंने मीडिया से यह आग्रह किया कि ऐसी किसी भी बात को आगे न बढ़ाया जाए, जिसका तथ्यों से कोई संबंध नहीं है। 
 
व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी ने दावा किया कि राष्ट्रपति ट्रंप कभी भी ईरान की चाहतों की सूची को किसी समझौते के रूप में स्वीकार नहीं करेंगे। उन्होंने देश को आश्वस्त किया कि राष्ट्रपति ट्रंप ऐसा समझौता ही करेंगे, जो अमेरिकी जनता के हित में होगा। 
 

ट्रंप की ईरान को धमकी

अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को नई धमकी देते हुए कहा कि असली समझौता होने तक खाड़ी देशों में अमेरिकी सैनिक तैनात रहेंगे। उन्होंने कहा कि पूर्ण समझौता नहीं हुआ तो पहले से भी ज्यादा हमले होंगे।
 
गौरतलब है कि इजराइल के लेबनान पर हमले में 254 लोगों की मौत हो गई जबकि 1600 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। इस घातक हमले के बाद सीजफायर पर संकट के बादल मंडराते नजर आ रहे हैं। ईरान ने एक बार फिर हार्मुज स्ट्रेट को बंद कर दिया है। 
edited by : Nrapendra Gupta
ये भी पढ़ें
योगी सरकार में बढ़ा 40 फीसदी दुग्ध उत्पादन, देश में उत्‍तर प्रदेश नंबर वन