सम्बंधित जानकारी
- होर्मुज स्ट्रेट में गोलाबारी, भारत का मालवाहक जहाज डूबा, एक खलासी की मौत
- अमेरिका के 3 जहाजों पर ईरानी हमला नाकाम, CENTCOM का पलटवार, कई ईरानी ठिकाने तबाह
- US-Iran war impact : होर्मुज नाकेबंदी से बढ़ा खाद संकट, खतरे में फूड सिक्योरिटी, वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट में डराने वाला खुलासा, क्या भारत पर भी होगा असर
- ईरान ने अमेरिका को भेजा 14 सूत्रीय शांति प्रस्ताव, क्या है डोनाल्ड ट्रंप का अगला प्लान
- US-Iran Conflict : ईरान का अमेरिका को साफ संदेश, बातचीत या जंग- दोनों के लिए तैयार तेहरान, डोनाल्ड ट्रंप ने ठुकराया प्रस्ताव
ट्रंप ने ठुकराया ईरान का शांति प्रस्ताव; कच्चे तेल की कीमतों में लगी आग, ब्रेंट क्रूड $105 के पार
ईरान ने युद्धविराम को लेकर अमेरिका के नए प्रस्ताव का जवाब पाकिस्तान के माध्यम से भेज दिया है, लेकिन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसे तुरंत खारिज करते हुए पूरी तरह अस्वीकार्य बताया। उन्होंने कहा कि मुझे ईरान का प्रस्ताव पसंद नहीं आया। बहरहाल ट्रंप के फैसले के बाद कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल दिखाई दिया।
ट्रंप के प्रस्ताव खारिज करने से एक बार फिर दोनों देशों के बीच युद्ध थमने की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा। तनाव की वजह से हार्मुज से तेल की आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई। अमेरिका चाहता है कि ईरान होर्मुज खोले और अपने परमाणु कार्यक्रम को सीमित करे। वहीं ईरान स्थायी शांति और समुद्री सुरक्षा की मांग कर रहा है।
हालांकि अमेरिकी राष्ट्रपति ने यह साफ नहीं किया कि प्रस्ताव में ऐसी कौन-सी बातें थीं जिन्हें अमेरिका मानने को तैयार नहीं है।
ट्रंप ने सोशल मीडिया साइट ट्रूथ सोशल पर अपनी पोस्ट में कहा कि मैंने अभी ईरान के तथाकथित 'प्रतिनिधियों' का जवाब पढ़ा है। मुझे यह पसंद नहीं आया — यह पूरी तरह से अस्वीकार्य है! इस मामले पर ध्यान देने के लिए आपका धन्यवाद।
???????????????????????? ????. ???????????????????? ???????????????????? ???????????????????????? ???????????????? - ????????:???????? ???????? ???????????? ????????.????????.????????
— Commentary Donald J. Trump Posts From Truth Social (@TrumpDailyPosts) May 10, 2026
I have just read the response from Irans so-called “Representatives.” I dont like it — TOTALLY UNACCEPTABLE! Thank you for your attention to this matter. President DONALD J.…
कच्चे तेल की कीमतों में आग
अमेरिका द्वारा प्रस्ताव ठुकराने के बाद कच्चा तेल में एक बार फिर आग लग गई। ब्रेंट क्रूड 105.6 डॉलर प्रति बैरल, WTI क्रूड में 100 डॉलर पार पहुंच गया। इंडियन बास्केट पर भी क्रूड के दाम बढ़कर 112.5 डॉलर प्रति बैरल हुए।
गौरतलब है कि अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर चल रहा है। दोनों देश स्ट्रेट ऑफ हार्मुज में जहाजों की आवाजाही को लेकर आमने सामने हैं। ईरान का हार्मुज स्ट्रेट पर कब्जा है तो अमेरिका ने भी इसके आसपास नाकेबंदी कर दी है।
edited by : Nrapendra Gupta
