सम्बंधित जानकारी
- Iran-US War: Donald Trump क्यों पीछे हटे, Insight Story, अब क्या है ईरान का अगला प्लान
- Hormuz के पास Iran का खतरनाक प्लान! Qeshm Island बना अंडरग्राउंड मिसाइल बेस, दुनिया की तेल सप्लाई पर बढ़ा खतरा
- Iran Israel War: डिमोना और अराद पर ईरान का मिसाइल हमला, 100 से ज्यादा घायल, न्यूक्लियर साइट के पास तबाही
- Ceasefire : क्या पाकिस्तान करवा रहा है ईरान और अमेरिका में सुलह, ये 3 मुस्लिम देश बने मध्यस्थ
- अमेरिकी सरकार का बड़ा फैसला, सोने के सिक्के पर छपेगी ट्रंप की तस्वीर, फैसले पर क्या बोले डेमोक्रेट्स?
ट्रंप बोले- 5 दिन नहीं होगा हमला, लेकिन इजराइल ने ऊर्जा ठिकानों पर कर दी स्ट्राइक! ईरान का कड़ा पलटवार
US Israel Iran War : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान के बिजली संयंत्रों पर 5 दिन हमला नहीं करने के कुछ ही घंटों बाद इजराइल ने ईरान के ऊर्जा संयंत्रों पर जोरदार हमला किया गया। ईरान ने भी पलटवार करते हुए इजराइल और कुवैत में बड़ा हमला किया।
क्या बोले थे ट्रंप
पश्चिम एशिया में जारी भीषण युद्ध के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा बयान देते हुए कि 5 दिन के लिए पावर प्लांट पर हमले के प्लान को टाल दिया गया है। ट्रंप के इस बयान के बाद कच्चे तेल की कीमतों में 10 प्रतिशत की गिरावट आ गई है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि 2 दिन से ईरान से अच्छी बातचीत चल रही है। ट्रंप की घोषणा ने दुनियाभर से शेयर बाजार में उछाल आया।
किसने कहा- बाजार बढ़ाने के लिए फैलाई फेक न्यूज
इस पर ईरान ने कहा कि अमेरिका से किसी तरह की बातचीत नहीं चल रही है। ईरानी स्पीकर मोहम्मद बागेर गलीबाफ ने तो यहां तक कह दिया कि तेल और वित्तिय बाजार में हेरफेर के लिए फेक न्यूज फैलाई गई।
पहले हर्जाना भरो, फिर बंद होगा युद्ध
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिका और ईरान के बीच सकारात्मक बातचीत हुई है, जिससे युद्ध खत्म करने का रास्ता निकल सकता है। हालांकि, ईरान ने इस दावे को खारिज करते हुए इसे बाजार को प्रभावित करने की रणनीति बताया है। ईरान की ओर से कहा गया है कि युद्ध तब तक खत्म नहीं होगा, जब तक कि अमेरिका पूरी तरह से ईरान पर से प्रतिबंध हटा नहीं लेता। इतना ही नहीं अमेरिका को युद्ध के दौरान हुए नुकसान को भी भरना होगा।
ईरान पर हमले जारी रहेंगे : नेतन्याहू
इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से हालिया वार्ता के बाद कहा कि ईरान और हिजबुल्ला पर हमले जारी रहेंगे। नेतन्याहू ने कहा कि ट्रंप का मानना है कि ईरान में अमेरिका-इजराइल की सैन्य बढ़त को एक ऐसे बातचीत वाले समझौते में बदला जा सकता है जो इजराइल के हितों की रक्षा करे। हम हर परिस्थिति में अपने महत्वपूर्ण हितों की रक्षा करेंगे। साथ ही, हम ईरान और लेबनान दोनों में हमले जारी रखेंगे।
edited by : Nrapendra Gupta
