1. समाचार
  2. ईरान-इजरायल युद्ध
  3. ईरान-इजरायल युद्ध न्यूज
  4. trump iran ceasefire life support ghalibaf warning us iran war 2026

क्या फिर शुरू होगा अमेरिका-ईरान युद्ध? ट्रंप और बघेर गालिबाफ के बीच तीखी जुबानी जंग, सीजफायर 'लाइफ सपोर्ट' पर

ghalibaf answer to trump
US Iran Ceasefire : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बड़ा बयान देते हुए कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर लाइफ सपोर्ट पर है। ईरानी संसद के स्पीकर मोहम्मद बघेर गालिबाफ ने इस पर पलटवार करते हुए कहा कि हमारी आर्म्ड फोर्स किसी भी आक्रमण का सबक सिखाने वाला जवाब देने के लिए तैयार हैं। गलत रणनीति और गलत फैसलों का नतीजा हमेशा गलत ही होता है, यह बात दुनिया पहले ही समझ चुकी है।
 
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का यह बयान ऐसे समय आया है, जब ईरान ने अमेरिका के समझौते के प्रस्ताव को ठुकराते हुए अपनी शर्तें रखी हैं। ट्रंप ने ईरान की इन शर्तों को खारिज कर दिया है। इससे दोनों देशों के बीच सीजफायर टूटने का खतरा मंडरा रहा है।
 
ट्रंप ने अमेरिकी समझौते पर ईरान की प्रतिक्रिया को 'कचरे का टुकड़ा' बताते हुए कहा कि ईरान ने हमें जो कचरे का टुकड़ा भेजा, मैंने उसे पूरा पढ़ा भी नहीं है। मैं कहूंगा कि ईरान के साथ सीजफायर अपनी सबसे कमजोर हालत में है और फिलहाल जबरदस्त लाइफ सपोर्ट पर है। उन्होंने कहा कि ने ईरान ने शुरू में अपने एनरिच्ड यूरेनियम के भंडार को सौंपने पर सहमति जताई थी। हालांकि अब तेहरान ने इस मुद्दे पर अपना रुख बदल लिया। 
 

क्या बोले गालिबाफ?

ईरानी संसद के स्पीकर गालिबाफ सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा, 'हमारी सेना किसी भी हमले का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार है। गलत रणनीति और गलत फैसले हमेशा गलत नतीजों की ओर ले जाते हैं और हैं और पूरी दुनिया यह बात समझ चुकी है। हम हर विकल्प के लिए तैयार हैं और वो (अमेरिका और इजरायल) हैरान रह जाएंगे।'
गौरतलब है कि अमेरिका और ईरान के बीच 28 फरवरी से 8 अप्रैल तक भीषण युद्ध हुआ। इसमें दोनों ओर से जमकर गोलाबारी की गई। अमेरिका ने ईरान के शहरों को अपना निशाना बनाया जबकि ईरान ने भी इजराइल और खाड़ी देशों में अमेरिकी ठिकानों पर जमकर बमबारी की। पाकिस्तान की मध्यस्थता में दोनों देशों के बीच सीजफायरल चल रहा है।
edited by : Nrapendra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज़ टीम
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें