तनाव के बीच ट्रंप का दावा- शी मुझे गले लगाएंगे, चीन ने ईरान को हथियार न देने का वादा किया, Strait of Hormuz को लेकर दिया बड़ा अपडेट
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड (Donald Trump) ने दावा किया है कि चीन ने ईरान को हथियार न देने पर सहमति जताई है। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को उन्होंने खुद चीन के राष्ट्रपति शी जिंनपिंग (Xi Jinping) के सामने उठाया था और उन्हें सकारात्मक आश्वासन मिला। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Truth Social पर लिखा कि बीजिंग, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज Strait of Hormuz को खुला रखने के उनके प्रयासों का समर्थन कर रहा है। यह जलडमरूमध्य वैश्विक तेल आपूर्ति के लिए बेहद महत्वपूर्ण है और हाल के समय में क्षेत्रीय तनाव का केंद्र बना हुआ है।
ट्रंप ने कहा, “चीन बेहद खुश है कि मैं स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को स्थायी रूप से खुला रख रहा हूं। मैं यह उनके और दुनिया के लिए कर रहा हूं। उन्होंने ईरान को हथियार न भेजने पर सहमति दी है। जब मैं कुछ हफ्तों में वहां पहुंचूंगा तो राष्ट्रपति शी मुझे गले लगाएंगे। हम समझदारी से और बहुत अच्छे तरीके से साथ काम कर रहे हैं।”
उन्होंने आगे कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो अमेरिका लड़ाई में भी किसी से पीछे नहीं है। इससे पहले ट्रंप ने Fox Business को दिए इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने शी जिनपिंग को पत्र लिखकर ईरान को हथियार न देने का आग्रह किया था, जिस पर चीन की ओर से जवाब भी मिला। ट्रंप प्रशासन इस समय उन देशों पर दबाव बढ़ा रहा है, जो ईरान की सैन्य मदद कर रहे हैं। पिछले हफ्ते ट्रंप ने चेतावनी दी थी कि तेहरान को हथियार सप्लाई करने वाले देशों पर 50% तक टैरिफ जैसे आर्थिक प्रतिबंध लगाए जा सकते हैं।
इसके अलावा, ट्रंप ने हाल ही में अमेरिकी हमलों का बचाव करते हुए कहा कि इन कार्रवाईयों से ईरान को कुछ ही हफ्तों में परमाणु हथियार हासिल करने से रोका गया है। Edited by : Sudhir Sharma
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज़ टीम
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।....
और पढ़ें