सम्बंधित जानकारी
- अमेरिकी हमलों के बाद ईरान ने बंद किया होर्मुज जलडमरूमध्य, जहाजों को निशाना बनाने की चेतावनी
- ओमान तट पर वाणिज्यिक पोत पर हमला, 3 भारतीय लापता, भारत ने की कड़ी निंदा
- ईरान ने मार गिराया अमेरिकी अपाचे हेलीकॉप्टर, US ने कशम और बंदर अब्बास पर दागी मिसाइलें; IRGC का पलटवार
- Israel-Iran war : इजराइल-ईरान युद्ध फिर भड़का, ट्रंप के सामने नेतन्याहू की हठ, क्यों बढ़ा तनाव, हूती विद्रोहियों ने क्या दी चेतावनी, भारत ने कौनसी एडवाइजरी जारी की
- ईरानी संपत्तियों से खाड़ी देशों को मुआवजा देने पर विचार कर रहा अमेरिका, तनाव के बीच बढ़ी हलचल
ओमान तट के पास मर्चेंट नेवी जहाज 'सेटेबेलो' पर बड़ा हमला: 3 भारतीय नाविकों की मौत
ओमान के तट के पास वाणिज्यिक पोत सेटेबेलो (Settebello) पर हुए हमले में जहाज पर सवार 3 भारतीयों की मौत हो गई। उनके शव की पहचान हो चुकी है। 24 भारतीय चालक दल के सदस्यों में से 21 को बचा लिया गया है। ALSO READ: अमेरिकी हमलों के बाद ईरान ने बंद किया होर्मुज जलडमरूमध्य, जहाजों को निशाना बनाने की चेतावनी
केंद्रीय बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा, पलाऊ के झंडे वाले 'एमटी सेटबेलो' (MT Settebello) जहाज पर हुई दुखद घटना के बारे में जानकर गहरा दुख हुआ है। दुख की बात है कि शुरुआत में लापता बताए गए तीन भारतीय नाविकों के शव मिलने और उनकी पहचान होने के बाद अब उनके निधन की पुष्टि हो गई है।
उन्होंने कहा कि यह हमारे समुद्री (मैरीटाइम) परिवार के लिए एक अपूरणीय क्षति है। दुख की इस कठिन घड़ी में मोदी सरकार शोक संतप्त परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है और उनके परिजनों को हर संभव सहायता देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
मैंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि बचाए गए चालक दल के सदस्यों की तुरंत वतन वापसी सुनिश्चित की जाए और दिवंगत नाविकों के पार्थिव शरीर को उनके अंतिम संस्कार के लिए जल्द से जल्द भारत वापस लाने की व्यवस्था की जाए।
It is deeply unfortunate to learn of the tragic incident aboard the Palau-flagged MT Settebello. Sadly, three Indian seafarers initially reported missing are now confirmed dead after bodies have been located and identified.
— Sarbananda Sonowal (@sarbanandsonwal) June 11, 2026
This is a profound loss to our maritime family. The…
विदेश मंत्रालय ने की थी हमले की निंदा
इससे पहले बुधवार को विदेश मंत्रालय (MEA) के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया था कि जहाज पर मौजूद 24 भारतीयों में से 21 को सुरक्षित बचा लिया गया है। उन्होंने कहा था कि ओमान में भारतीय दूतावास स्थानीय प्रशासन के साथ लगातार संपर्क में है और खोज एवं बचाव अभियान की निगरानी कर रहा है।
विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में कहा कि ओमान तट के पास वाणिज्यिक पोत सेटेबेलो पर हुए हमले की भारत कड़ी निंदा करता है। मंत्रालय के अनुसार, क्षेत्र में जहाजों पर लगातार हो रहे हमले बेहद चिंताजनक हैं और यह पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष का प्रत्यक्ष परिणाम हैं। भारत ने सभी पक्षों से तनाव कम करने और कूटनीतिक समाधान की दिशा में आगे बढ़ने की अपील की है।
भारत ने यह भी कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुद्री मार्गों पर वाणिज्यिक जहाजों की सुरक्षित और निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित की जानी चाहिए। साथ ही नागरिक बुनियादी ढांचे और व्यापारिक जहाजों को निशाना बनाने की घटनाएं तुरंत बंद होनी चाहिए।
edited by : Nrapendra Gupta
