सोमवार, 20 अप्रैल 2026
  1. समाचार
  2. ईरान-इजरायल युद्ध
  3. ईरान-इजरायल युद्ध न्यूज
  4. mojtaba khamenei unconscious iran war the times report health update
Last Modified: लंदन , मंगलवार, 7 अप्रैल 2026 (10:39 IST)

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई की हालत गंभीर, कहां चल रहा है इलाज?

Mojtaba Khamenei in coma
Mojtaba Khamenei in Coma: अमेरिका-इजराइल और ईरान में भीषण युद्‍ध के बीच ब्रिटेन के अखबार द टाइम्स ने अपनी एक रिपोर्ट में दावा किया कि मोजतबा खामेनेई अचेत हैं और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। उनका इलाज ईरान की राजधानी तेहरान से करीब 140 किलोमीटर दक्षिण में स्थित कोम शहर में चल रहा रहा है। ALSO READ: Donald Trump ने कहा- ईरान को एक रात में खत्म कर सकते हैं, वो रात कल भी हो सकती है
 
रिपोर्ट के अनुसार, एक डिप्लोमैटिक मेमो में ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के बारे में ये जानकारी दी गई है। यह मेमो अमेरिकी और इजराइली खुफिया एजेंसियों पर आधारित है। इसे खाड़ी देशों के सहयोगी देशों के साथ साझा किया गया है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि मोजतबा खामेनेई किसी भी फैसले या युद्ध संचालन में शामिल होने की स्थिति में नहीं हैं। ईरान की ओर से अब तक इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
 
पहले भी मीडिया खबरों में दावा किया गया था कि मोजतबा उसी अमेरिका-इजराइल एयर स्ट्राइक में घायल हुए थे, जिसमें उनके पिता और ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मौत हो गई थी। दावा किया गया था कि उन्हें युद्ध के बीच रूस ले जाया गया है और मॉस्को में उनका इलाज किया जा रहा है। हालांकि बाद में रूस के राजदूत ने बताया था कि वे ईरान के अंदर ही हैं।

अमेरिकी हमले से कैसे बचे थे मोजतबा?

ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई अमेरिकी और इजरायली हवाई हमलों से इसलिए बच गए थे क्योंकि मिसाइलों से उनके घर पर हमला होने से कुछ मिनट पहले ही वह अपने बगीचे में टहलने के लिए बाहर निकल गए थे। जिस अमेरिकी-इजरायली अटैक में उनके पिता अली खामेनेई और अन्य परिवार को मारा गया, उसी में मोजतबा खामेनेई को भी टारगेट किया गया था।
 

ट्रंप भी कर चुके हैं यह दावा

मोजतबा खामेनेई को लेकर डोनाल्ड ट्रंप भी कई बार दावा कर चुके हैं कि वो या तो अमेरिकी हमलों में मारे जा चुके हैं या फिर बेहद जख्मी हालत में हैं। उन्होंने ये भी कहा कि वो सार्वजनिक तौर पर दिखते नहीं, जिसकी वजह से ये संदेह और गहरा हो जाता है।
edited by : Nrapendra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
ये भी पढ़ें
बजाज फाइनेंस गोल्ड लोन: जरूरी दस्तावेज और तुरंत लोन पाने का आसान तरीका