1. समाचार
  2. ईरान-इजरायल युद्ध
  3. ईरान-इजरायल युद्ध न्यूज
  4. kuwait airport drone attack iran fuel tank fire middle east war
Last Updated :कुवैत सिटी , बुधवार, 25 मार्च 2026 (11:32 IST)

कुवैत एयरपोर्ट पर ईरानी ड्रोन हमला, फ्यूल टैंक में धमाका से लगी आग

Iran Drone Attack Hits Kuwait Airport Fuel Tank
US Israel Iran War : अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान युद्ध में जीत का दावा किए जाने के बाद ईरान ने कुवैत के अंतरराष्‍ट्रीय एयरपोर्ट पर ड्रोन हमला किया। इस दौरान एक फ्यूल टैंक में धमाके के बाद आग लग गई।
 
कुवैत इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक ईरानी ड्रोन ने फ्यूल टैंक को निशाना बनाया। फ्यूल टैंक में धमाके से एयरपोर्ट पर आग लग गई। आपातकालीन प्रक्रियाओं को लागू किया और आग पर काबू पाने के लिए दमकलकर्मियों को तैनात किया गया। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय ने बयान जारी कर कहा कि इस हमले से सीमित नुकसान हुआ है। इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
 
बताया जा रहा है कि कुवैत की सेना ने जवाबी कार्रवाई करते हुए ईरानी ड्रोन और मिसाइलों को हवा में ही मार गिराया। सेना ने लोगों से अपील की है कि वे सरकार के सुरक्षा निर्देशों का पालन करें।
 
गौरतलब है कि 28 फरवरी से कुवैत में ईरानी हमले में 6 लोग मारे जा चुके हैं। ईरानी ड्रोन पिछले 26 दिनों में कई बार कुवैत एयरपोर्ट पर हमला कर चुके हैं।
 

ईरान ने ट्रंप के दावे को नकारा

ईरान की सेना ने ट्रंप के उस दावे को खारिज कर दिया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि दोनों देशों के बीच बातचीत चल रही है। ईरानी सेना के प्रवक्ता इब्राहीम जोल्फाघरी ने कहा कि अमेरिका की बात सही नहीं है और कोई बातचीत नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि अपनी असफलता को समझौता मत कहिए। हालात तब तक ठीक नहीं होंगे, जब तक हमारी शर्तें पूरी नहीं होतीं।
 

फिलीपींस में एनर्जी इमरजेंसी

फिलीपींस ने देश में एनर्जी इमरजेंसी लागू कर दी है। राष्ट्रपति फर्डिनेंड मार्कोस जूनियर ने कहा कि देश में बिजली और तेल की सप्लाई पर खतरा बढ़ गया है, इसलिए यह कदम उठाना पड़ा। लोगों से बिजली और ईंधन बचाने की अपील की गई है, साथ ही फ्यूल सस्ता करने के लिए सब्सिडी दी जाएगी। 
edited by : Nrapendra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
ये भी पढ़ें
19 अप्रैल से शुरू होगी चार धाम यात्रा, CM धामी बोले- सभी तीर्थयात्रियों को दर्शन कराना है जिम्मेदारी, अब तक 10 लाख ने कराया पंजीकरण