One vengeance for all : क्या ईरान ने AI वीडियो से बताए मंसूबे, कहा- एक बदला सबसे, सोशल मीडिया पर मचा हड़कंप
एक तरफ अमेरिका ने ईरान को शांति प्रस्ताव भेजा है, वहीं दूसरी ओर ईरानी मीडिया की ओर से जारी एक एआई-जनरेटेड (AI-generated) वीडियो ने इस वक्त इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। वन वेंजेंस फॉर ऑल (One vengeance for all) यानी 'एक बदला सबसे' शीर्षक वाले इस वीडियो को लेकर दुनिया भर में तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। वीडियो के वायरल होते ही यूजर्स दो गुटों में बंट गए हैं। जहां कुछ लोग इसे बेहद 'शक्तिशाली और भावनात्मक' बता रहे हैं, वहीं अन्य इसे एक खतरनाक राजनीतिक प्रोपेगेंडा करार दे रहे हैं।
अमेरिका के खिलाफ 'ग्लोबल नैरेटिव
आरटी द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर किए गए इस वीडियो में कई वैश्विक संघर्षों को एक साथ जोड़कर दिखाया गया है। एआई विजुअल्स के जरिए इसमें अमेरिका के इतिहास और वर्तमान सैन्य हस्तक्षेपों पर निशाना साधा गया है।
वीडियो में मूल अमेरिकी (Native Americans) इतिहास से लेकर हिरोशिमा पर परमाणु हमला, वियतनाम युद्ध और यमन, अफगानिस्तान, इराक, गाजा व फिलिस्तीन में जारी संघर्षों को एक कड़ी में पिरोया गया है। हैरान करने वाली बात यह है कि इसमें 'एपस्टीन द्वीप' (Epstein Island) पर एक छोटी लड़की को भी दिखाया गया है। इसके जरिए अमेरिका पर वैश्विक स्तर पर पीड़ा पहुंचाने का आरोप मढ़ा गया है।
सुलेमानी और खामेनेई को बताया
वीडियो के क्लाइमेक्स से पहले ईरान के पूर्व सैन्य कमांडर कासिम सुलेमानी और पूर्व सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को इन तमाम घटनाओं का अवलोकन करते हुए दिखाया गया है। वीडियो के अंत में एक मिसाइल को आसमान चीरते हुए दिखाया गया है, जो सीधे 'स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी' से टकराती है। हालांकि, वीडियो में मूर्ति के चेहरे को प्राचीन पौराणिक पात्र 'बाल' के रूप में बदल दिया गया है। मिसाइल टकराते ही यह विश्व प्रसिद्ध प्रतिमा पूरी तरह नष्ट हो जाती है। Edited by : Sudhir Sharma
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।....
और पढ़ें