1. समाचार
  2. ईरान-इजरायल युद्ध
  3. ईरान-इजरायल युद्ध न्यूज
  4. iran-releases-khamenei-house-attack-video-during-funeral-us-iran-conflict

ईरान ने जारी किया अयातुल्ला खामेनेई के घर पर हमले का वीडियो, मलबे में तब्दील दिखा पूरा परिसर

Ayatollah Ali Khamenei
Ayatollah Ali Khamenei News : ईरान सरकार ने बुधवार देर रात पहली बार दिवंगत सर्वोच्च नेता सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के आवासीय परिसर पर हुए हमले और उससे हुई तबाही का आधिकारिक वीडियो जारी किया। ALSO READ: अमेरिकी हमलों से दहले ईरान के 8 शहर, बहरीन में अमेरिकी नौसेना के 5वें बेड़े के पास धमाके
 
35 सेकेंड का वीडियो ऐसे समय आया है, जब राजधानी तेहरान में खामेनेई के अंतिम संस्कार का कार्यक्रम चल रहा है। आज उन्हें मशहद में दफनाया जाएगा। वीडियो में अयातुल्लाह अली खामेनेई के घर इमाम खुमैनी हुसैनीया हॉल में भारी तबाही और मलबा साफ देखा जा सकता है।
इससे पहले ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अली खामेनेई के शव को तेहरान के ग्रैंड मोसाला में अंतिम दर्शन के लिए रखा गया था और उसे तेहरान और कोम की सड़कों से होते हुए जुलूस के रूप में ले जाया गया।
 
खामेनेई 28 फरवरी को अमेरिका और इजराइल के संयुक्त हमले के पहले दिन मारे गए थे। हमले में उनके परिवार के कई सदस्यों और 40 अफसरों की जान भी गई थी। इसमें खामेनेई की 14 महीने की पोती भी शामिल थी। अमेरिका-इजराइल ने एक साथ 35 मिसाइलें गिराई थीं। ALSO READ: West Asia Crisis : अमेरिका-ईरान में बढ़ते तनाव के बीच भारत का पहला रिएक्शन, जानिए क्या कहा
 
गौरतलब है कि अमेरिका और ईरान के बीच 20 दिनों के शांति के बाद एक बार फिर भीषण जंग छिड़ गई है। अमेरिका पिछले 2 दिनों से ईरान के कई शहरों में धमाके कर रहा है। वहीं ईरान भी खाड़ी देशों में अमेरिकी ठिकानों को अपना निशाना बना रहा है।
लेखक के बारे में
नृपेंद्र गुप्ता
नृपेंद्र गुप्ता पिछले 21 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं। प्रिंट एवं डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य का अनुभव। वर्तमान में वेबदुनिया की न्यूज टीम में सहायक संपादक के रूप में कार्यरत हैं।   अनुभव : नृपेंद्र गुप्ता 2 दशक से ज्यादा समय से प्रिंट एवं डिजिटल मीडिया में कार्य.... और पढ़ें